फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india to restore subsidised gas supply to bhutan

भूटान को सब्सिडी वाली गैस की आपूर्ति होगी बहाल

Tue, 30 Jul 2013 10:19 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 30 Jul 2013 10:19 PM IST
विज्ञापन
india to restore subsidised gas supply to bhutan

भारत पड़ोसी देश भूटान को सब्सिडी वाली गैस की आपूर्ति एक अगस्त से फिर बहाल कर देगा। हाल के भूटान चुनाव में भारत द्वारा कुकिंग गैस पर से सब्सिडी हटाया जाना एक मुद्दा बन गया था।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि भूटान को एक अगस्त से रियायती गैस और कैरोसीन की आपूर्ति पर तकनीकी और प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। सूत्रों के अनुसार भारत के इस फैसले से भूटान सरकार को भी अवगत कराया जा चुका है।
विज्ञापन


भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने सोमवार को भारत के भूटान स्थित राजदूत वीपी हरन से गेलांग शोखांग (नेशनल असेंबली हाल) में मुलाकात की। इसी मुलाकात के दौरान राजदूत ने तोबगे को इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम तोबगे के ऑफिस की सूचना और मीडिया डिवीजन की विज्ञप्ति के अनुसार भारतीय राजदूत का परिचय भूटान की नई कैबिनेट में शामिल मंत्रियों से कराया गया।

तोबगे ने भारतीय राजदूत हरन से कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान हरन ने तोबगे को सरकार की तरफ से भारत यात्रा का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। भूटान चुनाव के पहले इंडियन ऑयल कारपोरेशन (आईओसी) ने तकनीकी आधार पर भूटान को सब्सिडी वाले ईंधन की आपूर्ति रोक दी थी।


आईओसी का तर्क था की भूटान की जिस 10वीं योजना के तहत भारत रियायती गैस की आपूर्ति कर रहा था उसकी अवधि 30 जून को समाप्त हो गई।

भारत द्वारा ईंधन आपूर्ति पर से सब्सिडी हटाए जाने को मीडिया में तत्कालीन भूटानी प्रधानमंत्री जिग्मे थिनले के चीन के तरफ बढ़ते झुकाव से जोड़ा गया। कहा गया कि थिनले के चीन की तरफ बढ़ते झुकाव से भारत नाराज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed