{"_id":"c46d8696-d6b4-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"india-to-have-shield-from-missiles-of-5000-km-range","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल बांका भी नहीं कर सकेगी दुश्मन की मिसाइल","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बाल बांका भी नहीं कर सकेगी दुश्मन की मिसाइल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Mon, 17 Jun 2013 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत दुश्मन द्वारा 5000 किमी की दूरी तक से दागी गई मिसाइलों को ध्वस्त करने की क्षमता विकसित कर रहा है। इससे क्षमता से युक्त होने से चीन, पाकिस्तान जैसे देशों से उत्पन्न किसी भी संभावित खतरे से प्रभावी तरीके से निपटा जा सकेगा।
विज्ञापन
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा (बीएमडी) कवच कार्यक्रम के तहत यह क्षमता तैयार कर रहा है। इसका पहला फेज संभवत: दिल्ली में तैनात किए जाने को तैयार है।
विज्ञापन
डीआरडीओ के प्रमुख अविनाश चंदर ने कहा कि बीएमडी प्रोग्राम का पहला फेज पूरा कर लिया गया है। इसके तहत बैलिस्टिक मिसाइल रक्षा कवच 2000 किमी की दूरी तक से आने वाली दुश्मन की मिसाइलों को नष्ट कर सकता है।
विज्ञापन
डीआरडीओ इस क्षमता को बढ़ा रहा है ताकि 5 हजार किमी तक की दूरी से दागी गई हमलावर मिसाइलों के खतरे से बखूबी निपटा जा सके।
जून की शुरुआत में ही कार्यभार संभालने वाले चंदर ने कहा कि हम जल्द ही कार्यक्रम के फेज-2 का पहला ट्रायल करने की योजना बना रहे हैं। इसमें हम 5 हजार किमी की दूरी से दागी जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइल को नष्ट करने की अपनी क्षमता को परखेंगे।
यह पूछे जाने पर कि क्या यह क्षमता चीन जैसे देशों द्वारा दागी जाने वाली मिसाइलों के खतरे को दूर करेगी तो उन्होंने कहा कि इस तरह की क्षमता हमारे तत्काल खतरे बोध को दूर करती है।