फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India to give good reply if pak raise kashmir issue in UN

पाक के कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत देगा जवाब

Sat, 26 Sep 2015 10:07 PM IST
Updated Sat, 26 Sep 2015 10:07 PM IST
विज्ञापन
India to give good reply if pak raise kashmir issue in UN

भारत ने कहा है कि यदि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ संयुक्त राष्ट्र महासभा में कश्मीर के मुद्दे को उठाएंगे तो भारत इस मामले पर जवाब देगा।

विज्ञापन


विदेश विभाग के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि जब पाकिस्तान (कश्मीर पर) की ओर से बयान आएगा तब हम जवाब देंगे। पाकिस्तान की ओर से कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय रूप दिए जाने संबंधी भारत की चिंता के सवाल पर स्वरूप ने कहा कि हम इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयारी करके आए हैं।
विज्ञापन


शरीफ के 30 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है। इससे पहले बृहस्पतिवार को एक वरिष्ठ पाकिस्तानी राजनयिक ने कहा था कि शरीफ महत्वपूर्ण कश्मीर को लेकर गंभीर हैं और वह इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र महासभा में उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनयिक का कहना था कि प्रधानमंत्री हालांकि लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर तनाव को कम करने और शांति स्थापित करने के लिए कई कदमों की पेशकश कर चुके हैं।

इससे पहले पिछले साल भी शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर के मुद्दे को उठाया था। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के समक्ष विरोध दर्ज कराया था।

नियंत्रण रेखा पर दीवार बनाना चाहता है भारत

India to give good reply if pak raise kashmir issue in UN

पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शिकायत की है कि भारत की योजना नियंत्रण रेखा पर दीवार बनाने की है। साथ ही कहा कि भारत इसे कथित तौर पर ‘पक्की अंतरराष्ट्रीय सीमा’ में बदलने की भी कोशिश कर रहा है।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने चार और नौ सितंबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को इस बाबत दो पत्र लिखे हैं। पाकिस्तान के इस कदम पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसका जवाब ‘उपयुक्त समय’ पर देगा।

सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष रूसी राजदूत विताली चुर्किन को लिखे पत्र में लोधी ने जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान के बीच की 197 किलोमीटर लंबी सीमा पर 10 मीटर ऊंची और 135 फीट चौड़ी दीवार बनाने की भारत की योजना पर चिंता जताई।

इस बीच विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया कि भारत जानता है कि दो पत्र लिखे गए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा दिए गए पत्रों में से एक पत्र हिज्ब-उल-मुजाहिद्दीन के प्रमुख सईद सलाहुद्दीन के ‘बयान’पर आधारित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed