फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india threat to pakistan on nuclear attack

भारत-पाक के बीच तनाव से क्यों डरा अमेरिका?

Fri, 27 Feb 2015 09:07 AM IST
Updated Fri, 27 Feb 2015 09:07 AM IST
विज्ञापन
india threat to pakistan on nuclear attack

पाकिस्तान की जमीन से भारत पर होने वाले आतंकी हमले नहीं रुके तो परमाणु युद्ध छिड़ सकता है। अमेरिकी विशेषज्ञों ने यह आशंका जताई है। विशेषज्ञों के मुताबिक पाकिस्तान की तरफ से यदि भारत में फिर से मुंबई पर हुए 26/11 जैसा हमला होता है, तो भारत इसके खिलाफ कड़ी सैन्य कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


इसके जवाब में पाकिस्तान परमाणु हथियारों का उपयोग कर सकता है। उनके मुताबिक इस मसले का हल केवल अमेरिका पाक सरकार से बात कर निकाल सकता है। अमेरिकी विशेषज्ञ और कार्नेजी इंडावमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस संस्था के उपाध्यक्ष जॉर्ज पेर्कोविच और सदस्य एश्ली टेलीस ने बुधवार को सीनेट की सशस्त्र समिति की उपसमिति के सामने अपनी चिंता रखी।
विज्ञापन


उन्होंने आशंका जताई कि दक्षिण एशिया में आने वाले भविष्य में परमाणु हथियारों का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए भारत और पाक के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका को दखल देने की जरूरत

india threat to pakistan on nuclear attack

पेर्कोविच कहते हैं कि नई दिल्ली में मजबूत सरकार बैठी है। इसके साथ ही सरकार पर जनता की ओर से भी आतंकी हमलों का जवाब देने को लेकर काफी दबाव है। इस सूरत में भारत किसी भी बड़े आतंकी हमले का जवाब पाकिस्तान पर बड़े स्तर पर सैन्य कार्रवाई कर दे सकता है।

ऐसा होने पर पाकिस्तान भारत पर परमाणु हमला कर सकता है और भारत भी इसका जवाब देगा। इससे पाकिस्तान के अलग-थलग पड़ने का खतरा उत्पन्न हो जाएगा।

विशेषज्ञों ने कहा कि सिर्फ अमेरिका ही एक ऐसा देश है, जो इस मामले को लेकर दखल दे सकता है। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा परमाणु हथियार हैं। ऐसी स्थिति में इस संबंध में पाक सरकार से बात की जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed