फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india test fires submarine launched version of brahmos missile

मिसाइल परीक्षण में भारत ने रचा इतिहास

Wed, 20 Mar 2013 07:20 PM IST
विशाखापट्टनम/एजेंसी
विशाखापट्टनम/एजेंसी Updated Wed, 20 Mar 2013 07:20 PM IST
विज्ञापन
india test fires submarine launched version of brahmos missile

भारत ने मिसाइल परीक्षण के क्षेत्र में बुधवार को इतिहास रच दिया। देश ने पानी के भीतर से दागी जाने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का दोपहर करीब दो बजे अस्थायी पनडुब्बी से सफल परीक्षण किया।

विज्ञापन


पानी के भीतर से किया जाने वाला दुनिया में अपनी तरह का यह पहला परीक्षण है। ब्रह्मोस के सीईओ शिवातनु पिल्लई ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में पानी के भीतर के प्लेटफार्म से यह मिसाइल आसमान की ओर दागी गई।
विज्ञापन


पानी के ऊपर आने के बाद मिसाइल ने अपने लक्ष्य की ओर रुख किया और 290 किलोमीटर की पूरी रेंज पार करते हुए निशाने पर सटीक वार किया।

ध्वनि की गति से तेज चलने वाली ब्रह्मोस को पहली बार पानी के भीतर से दागा गया है। इसका जमीन से मार करने वाले संस्करण का परीक्षण भी सफल रहा था।

वहीं विमान से छोड़ा जाने वाला संस्करण परीक्षण के अंतिम चरण में है। ब्रह्मोस का यह सफल परीक्षण ऐसे समय हुआ है, जब कुछ दिन पहले ही भारत की सबसोनिक क्रूज मिसाइल निर्भय पहले परीक्षण में निशाना भेदने से चूक गई थी। भारत पानी के भीतर से छोड़ी जाने वाली परमाणु मिसाइल का इस साल पहले ही परीक्षण कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों को बधाई। यह ऐतिहासिक प्रक्षेपण भारत के लिए शानदार और गौरवशाली क्षण है।'
- एके एंटनी, रक्षा मंत्री

'ब्रह्मोस मिसाइल अब भारतीय नौसेना के लिए बनने वाली स्कॉर्पियन पनडुब्बियों पर तैनात करने के लिए पूरी तरह विकसित हो गई है। इस तरह यह पनडुब्बी दुनिया की सबसे ताकतवर पनडुब्बी बन जाएगी।'
- शिवातनु पिल्लई, ब्रह्मोस के सीईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed