{"_id":"9f97e7de-cb93-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"india-tells-us-to-hand-over-headley-for-one-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने अमेरिका से हेडली को एक साल के लिए मांगा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत ने अमेरिका से हेडली को एक साल के लिए मांगा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2013 08:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने अमेरिका से लश्कर ए ताइबा के आतंकवादी डेविड हेडली को एक साल के लिए सौंपने और उसके सहयोगी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
भारत का कहना है कि मुंबई आतंकी हमला मामले में मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल इन दोनों ही आतंकियों से विस्तार से पूछताछ करने के बाद ही साजिश की तह तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन
लगातार दबाव के बाद हेडली से अपने ही देश में पूछताछ करने देने के लिए राजी हुए अमेरिका ने भारत की दोनों मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
भारत ने इस आशय का अनुरोध वाशिंगटन में बीते महीने हुई गृह सुरक्षा वार्ता के दौरान तब किया जब अमेरिका ने हेडली के प्रत्यर्पण की मांग पर हामी नहीं भरी।
वार्ता में शामिल हुए गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अमेरिका हेडली के भारत प्रत्यर्पण के लिए राजी नहीं है। इसलिए वार्ता के दौरान भारत ने अमेरिका से अनुरोध किया कि वह हेडली को एक साल के लिए अस्थाई तौर पर सौंप दे।
भारत ने मुंबई आतंकी हमला की साजिश में शामिल हेडली के सहयोगी राणा के भी प्रत्यर्पण की मांग की।
भारत का कहना था कि ये दोनों इस हमले के मुख्य साजिशकर्ताओं में है। इसलिए इनसे विस्तृत पूछताछ के बाद साजिश की तह तक जाया जा सकता है।
उक्त अधिकारी के मुताबिक अमेरिका ने भारत के दोनों आग्रह पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया है।