फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India targets pak army chief on Kashmir issue.

कश्मीर मुद्दे पर पाक आर्मी चीफ को करारा जवाब

Thu, 04 Jun 2015 08:07 AM IST
Updated Thu, 04 Jun 2015 08:07 AM IST
विज्ञापन
India targets pak army chief on Kashmir issue.

जम्मू कश्मीर को भारत पाकिस्तान के बीच का विवादास्पद मामला बताने और कश्मीर को पाकिस्तान से जुदा न करने संबंधी पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहील शरीफ के बयान पर भारत ने विरोध जताया है।

विज्ञापन


भारत ने एक बार फिर से गुलाम कश्मीर सहित पूरे जम्मू-कश्मीर को देश का अभिन्न अंग करार दिया है।

उल्लेखनीय है कि भारत ने मंगलवार को गुलाम कश्मीर के गिलगित और बालटिस्तान में पाकिस्तान की ओर से चुनाव कराने की घोषणा का तीखा विरोध किया था। भारत ने कहा था कि इन इलाकों में चुनाव की घोषणा करके पाकिस्तसान वहां जबरन और अवैध कब्जे पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

'गुलाम कश्मीर भी भारत का अभिन्न अंग'

India targets pak army chief on Kashmir issue.

भारत की तीखी प्रतिक्रिया के बाद पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख ने कश्मीर को भारत पाकिस्तान बंटवारे का अधूरा एजेंडा करार दिया। इस दौरान शरीफ ने भारत पर परोक्ष रूप से पाकिस्तान में अशांति फैलाने की कोशिशों में जुटे रहने का आरोप लगाया। भाजपा ने भी शरीफ केबयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

भारत ने एक बार फिर से गुलाम कश्मीर सहित पूरे जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग करार दिया है। विदेश मंत्रालय ने सैन्य प्रमुख के बयान के बाद कहा कि यही अंतिम सच है। पाकिस्तान गुलाम कश्मीर में चुनाव करा कर वहां जबरन अवैध कब्जे पर पर्दा डालने की कोशिशों में कामयाब नहीं हो पाएगा।

उधर भाजपा प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने कहा कि दरअसल आतंकवाद और स्थानीय समस्याओं से बुरी तरफ जूझ रही पाकिस्तान सरकार और सेना लोगों को भरमाने के लिए आए दिन ऐसे बयान देते रहे हैं। शर्मा ने कहा कि गुलाम कश्मीर सहित समूचा प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है। उन्होंने कश्मीर हासिल करने के पाकिस्तान के दावे को मुंगेरीलाल के हसीन सपने करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed