फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Narendra Modi Statement on Pakistan Firing at LOC - India talk with pakistan on its own terms

पाक फायरिंग पर क्या बोले मोदी?

Thu, 09 Oct 2014 12:59 PM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 12:59 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi Statement on Pakistan Firing at LOC - India talk with pakistan on its own terms

केंद्र सरकार ने कड़ा रुख कायम रखते हुए फैसला किया है कि पाकिस्तान से तब तक कोई बातचीत नहीं होगी जब तक वह सीमा पर फायरिंग बंद नहीं करता। अब भारत पाकिस्तान के साथ कोई भी बातचीत अपनी शर्तों पर करेगा और कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा नहीं बनने देगा।

विज्ञापन


सीमा पर दोनों ओर से हो रही लगातार फायरिंग की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री अरुण जेटली, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और रक्षा व गृहमंत्रालय के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि मोदी ने एनएसए और एजेंसियों के कड़े रुख का समर्थन करते हुए फैसले में जल्दबाजी नहीं करने पर सहमति जताई है।

पीएम ने यह भी कहा है कि बातचीत की सूरत में पाकिस्तान को किसी भी तरह से वर्चस्व का मौका नहीं दिया जाए। हालांकि भारत की कोशिश है कि दो तीन दिनों में सीमा पर हालात सामान्य कर लिए जाएं लेकिन इसके लिए पाकिस्तान को पहले अपनी हरकतों से बाज आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर पर भारत के रुख से बौखलाया पाक

Narendra Modi Statement on Pakistan Firing at LOC - India talk with pakistan on its own terms

उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि पाकिस्तान दरअसल कश्मीर पर भारत के रुख से बौखलाया हुआ है। पीएम को जानकारी दी गई है कि भारत की जवाबी कार्रवाई में 35 पाकिस्तानी नागरिक और सुरक्षा एजेंसी के लोग मारे गए हैं।

बैठक में चर्चा हुई कि भारत ने पाकिस्तान के कश्मीर को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने की सभी कोशिशों को नाकाम कर दिया है। अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र आम सभा में नवाज शरीफ ने कश्मीर का मुद्दा उठाकर अपने रणनीति का पहला पांसा फेंका था लेकिन भारत ने उसे कोई तवज्जो नहीं दी। इसके अलावा पाकिस्तान भारत के जापान, चीन और अमेरिका के साथ प्रगाढ़ होते रिश्तों से भी परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed