फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india take tough action pakistan stopped firing on loc.

भारत की सख्ती से पाक बंदूकों का मुंह बंद

Sat, 11 Oct 2014 08:36 AM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
india take tough action pakistan stopped firing on loc.

भारत के तल्ख तेवर और मुंहतोड़ जवाब से घबराए पाकिस्तान की बंदूकें बृहस्पतिवार रात से खामोश हैं। एलओसी (नियंत्रण रेखा) और अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर सीमा पार से गोलाबारी बंद है। हालांकि भारतीय जवान पूरी तरह मुस्तैद हैं।

विज्ञापन


सीमा पार से हमले तो फिलहाल थम गए हैं, लेकिन पाक रेंजरों की सरगर्मी बढ़ गई है। खाली कराए गांवों में वीरानी पसरी हुई है। हालांकि पाकिस्तान ने कठुआ जिले में सीमावर्ती चार चौकियों को बृहस्पतिवार रात को निशाना बनाया।
विज्ञापन


वहीं महाराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे जवानों ने पाकिस्तान की करतूत का मुंहतोड़ जवाब दिया है। सीमा पर उसे मुंह की खानी पड़ी है। उसे ऐसा सबक मिला है कि ऐसी हिमाकत करने की दोबारा गलती नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों लोगों ने छोड़ दिया था घर

india take tough action pakistan stopped firing on loc.

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के प्रवक्ता ने बताया कि 192 किमी लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी में कमी आई है। जम्मू और सांबा जिले में  9 और 10 अक्तूबर की मध्य रात में सीमा पार से कोई फायरिंग नहीं हुई है।

सांबा, रामगढ़, आरएस पुरा, अरनिया, काना चक्क और परगवाल के सीमांत गांवों में गोलीबारी नहीं हुई। हालांकि उन्होंने कहा कि कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में आईबी पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी हुई।

पाक ने यहां पर बीएसएफ की चार चौकियों को निशाना बनाकर करीब 20 मिनट तक (रात 8 बजे से 8:20 बजे तक) गोलीबारी की। हालांकि इसमें जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

आईबी पर पिछले नौ दिनों के दौरान पाक की ओर से हुई भारी गोलीबारी और गोलाबारी में भारतीय पक्ष के 8 लोग मारे गए और 13 सुरक्षाकर्मियों समेत 90 लोग घायल हुए। इसके अलावा सीमावर्ती 113 गांव वीरान से हो गए और 32 हजार से अधिक लोगों को सीमावर्ती घरों को छोड़कर पलायन करना पड़ा।

उमर अब्दुल्ला ने कैंपों का किया दौरा

india take tough action pakistan stopped firing on loc.

शुक्रवार को सीमा पर गोलीबारी बंद रहने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सीमांत ग्रामीणों के लिए बनाए गए कैंपों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासन को निर्देश जारी किए कि कैंपों में रह रहे लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराईं जाएं और उनके मकानों और मवेशियों का भी ख्याल रखा जाए।

चुनाव नहीं होने देने की साजिश
पाकिस्तान की गोलाबारी को रियासत में होने वाले विधानसभा चुनावों में खलल डालने की साजिश के तौर पर देखा जा रहा है। सैलाब से बेहाल रियासत में पाक अपनी रणनीति के मुताबिक घुसपैठ नहीं करा पाया तो वह बुरी तरह से बौखला उठा।

सैन्य अधिकारियों का भी मानना है कि रियासत में विधानसभा चुनाव को निशाना बनाने की साजिश के तहत भी सीमा पार से गोलाबारी की जा रही है।

पलायन किए लोगों को मुआवजा का ऐलान

india take tough action pakistan stopped firing on loc.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तानी फायरिंग के चलते अपना घर छोड़कर पलायन करने वाले लोगों को हुए नुकसान की भरपाई का आदेश दिया है। हालांकि मुआवजा की विस्तृत जानकारी का अभी ऐलान नहीं हुआ है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि फायरिंग के चलते पलायन करने वाले लोगों और उनको हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।

पाक बोला, फायरिंग रोके भारत
इस्लामाबाद। अपनी परमाणु ताकत का अप्रत्यक्ष रूप से जिक्र करते हुए पाकिस्तान ने शुक्रवार को नियंत्रण रेखा (एलओसी) तत्काल तनाव को खत्म करने की अपील की। उसका कहना है कि दोनों देश एक दूसरे की क्षमताओं से अवगत है और युद्ध कोई विकल्प नहीं है।

प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी की बैठक के बाद पाक ने एक बयान में कहा पाकिस्तान सीमा पर भारतीय वर्चस्व को स्वीकार नहीं करेगा और वह सीजफायर के उल्लंघन का उचित जवाब देने को तैयार है। पाक ने कहा कि दोनों देशों के नेतृत्व की यह साझा जिम्मेदारी बनती है कि वे तत्काल सीमा पर तनाव को खत्म करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed