{"_id":"84d809f6-cd46-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"india-sends-max-of-200-secret-tax-info-requests-to-switzerland","type":"story","status":"publish","title_hn":"कितना छुपा है भारतीयों का काला धन, बताएगा स्विस बैंक?","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कितना छुपा है भारतीयों का काला धन, बताएगा स्विस बैंक?
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 05 Jun 2013 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक खातों की गोपनीयता को खत्म करने को लेकर स्विट्जरलैंड इन दिनों जबरदस्त दबाव में है। भारत, अमेरिका समेत अनेक देश अपने नागरिकों के स्विस बैंकों में खाते की प्रमाणिक जानकारी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय जांचकर्ताओं ने सीक्रेट वित्तीय जानकारी हासिल करने के लिए स्विस सरकार से सबसे अधिक अनुरोध किया। स्विस बैंकों की गोपनीयता खत्म होने से मनी लांड्रिंग और टैक्स चोरी के मामलों की जांच में तेजी आ सकेगी।
विज्ञापन
क्लासीफाइड टैक्स जानकारी हासिल करने के लिए भारत के वैश्विक अनुरोध में 59 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। यह अनुरोध हाईप्रोफाइल टैक्स चोरी और घोटाले से संबंधित मामलों में किए गए हैं।
विज्ञापन
2012-13 वित्तीय वर्ष के दौरान दुनिया भर से 646 अनुरोध किए गए जबकि 2011-12 में यह आंकड़ा मात्र 386 था। स्विट्जरलैंड के साथ दोहरा कराधान से बचाव समझौता (डीटीएए) के तहत भारत ने सीक्रेट फाइनेंशियल जानकारी हासिल करने के लिए सबसे अधिक 232 अनुरोध पत्र भेजे हैं।
2012-13 के दौरान भारत ने इसी तरह के 145 पत्र मॉरिशस को भेजे। मॉरिशस के रास्ते देश में बड़ी मात्रा में निवेश किया जाता है। देश में चल रहे कई हाई प्रोफाइल और आपराधिक मामलों की जांच में यह पता चला है कि इसमें शामिल आरोपियों का काला धन स्विस बैंकों में जमा है।
2012-13 वित्तीय वर्ष में स्विट्जरलैंड और मॉरिशस के अलावा भारत ने सीक्रेट टैक्स और वित्त संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (38), ब्रिटेन (26), अमेरिका (61), साइप्रस (16), डेनमार्क (11) और सिंगापुर (19) अनुरोध पत्र भेजे।