{"_id":"0eb42f10378c5629fe83b70f35232a14","slug":"india-s-tsunami-warning-system-is-being-prepared","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयार हो रहा है चेतावनी तंत्र, सुनामी से पहले करेगा अलर्ट","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तैयार हो रहा है चेतावनी तंत्र, सुनामी से पहले करेगा अलर्ट
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 16 Oct 2013 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ साल पहले आई सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए भारत दक्षिण चीन सागर में सुनामी पूर्व चेतावनी तंत्र तैयार कर रहा है। इसके अगले दस माह में चालू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
पड़ोसी देश चीन भी दक्षिण चीन सागर में इसी तरह का तंत्र तैयार कर रहा है। भारत और चीन वर्तमान में सुनामी की चेतावनी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र से पाते हैं।
विज्ञापन
दो साल पहले दक्षिण चीन सागर में इस तरह के तंत्र की आवश्यकता का मसला अफ्रीका और एशिया के लिए क्षेत्रीय एकीकृत बहु खतरा पूर्व चेतावनी प्रणाली (राइम्स) के साथ हुई बैठक में उठा था।
विज्ञापन
राइम्स बैंकाक का 18 सदस्यीय बहु सरकारी संगठन है। भारत सहित दक्षिण चीन सागर के देश भी इसके सदस्य हैं। सुझाव दिया गया था कि भारत को सुनामी की आशंका के बीच पूर्व चेतावनी जारी करने के लिए खुद अपना तंत्र तैयार करना चाहिए।
इस सुझाव को भारत ने भी मान लिया था। वर्तमान में भारत का सुनामी पूर्व चेतावनी तंत्र हैदराबाद में है। प्राप्त किए जाने वाले डाटा की यहां क्रास चेकिंग हो रही है। इसके बाद अनुमान व्यक्त किया जाता है।