भारत का दो टूक जवाब, हुर्रियत नहीं सिर्फ पाक से होगी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की वार्ता पर पाकिस्तान को भारत ने जवाब दिया है। भारत ने कहा कि बातचीत केवल आतंकवाद पर होगी। और भारत बिना शर्त बातचीत के लिए तैयार है।
वहीं भारत ने साफ किया कि बातचीत केवल दो देशों के बीच होगी। पाकिस्तान आतंकवाद के मसले पर हुर्रियत को पक्षकार न बनाए। भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने नई दिल्ली में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए पाकिस्तान को जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हर बातचीत वार्ता नहीं होती।
वार्ता का एक विशेष संदर्भ है और वो संदर्भ 1998 में भारत और पाकिस्तान के बीच एक कम्पोजिट डायलॉग शुरू हुआ था। वार्ता की प्रक्रिया 2006 में रुक गई थी। 2006 के बाद रिज्यूम डॉयलाग शुरू हुआ।
सुषमा ने कहा कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते। पाक के सरताज अजीज ने जो कहा वो वार्ता का हिस्सा है। ऊफा में बातचीत की सहमति बनी। पाकिस्तान चाहता है कि एनएसए की बातचीत न हो। बातचीत को लेकर पाकिस्तान पीछे हट रहा है। हम आतंकवाद पर बात करना चाहते थे।
ऊफा की बैठक के बाद 91 बार पाक की ओर से सीजफायर तोड़ा गया। पाकिस्तान बातचीत का माहौल बनाए। बातचीत सिर्फ दो देशों भारत-पाक के बीच होगी हुर्रियत के साथ नहीं। बातचीत में किसी तीसरे को पक्षकार नहीं बनाया जाना चाहिए। कहा कि पाकिस्तान को शिमला समझौते की मूल भावना को बनाकर रखना होगा।
आतंकवाद के मसले में पाक हुर्रियत को बीच में न लाए। उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान के पास आज रात्रि 12 बजे तक का समय है।
सुषमा ने कहा भारत बातचीत के लिए तैयार है और पाकिस्तान का स्वागत करते हैं। इससे पहले पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने एनएसए स्तर की बातचीत के मसले पर इस्लामाबाद में पत्रकार वार्ता की।
डोजियर लहराकर नहीं, बंद लिफाफे में दिया जाता है
आतंकवाद पर पाकिस्तान के साथ अब तक हुई बातचीत पर सुषमा स्वराज ने कहा कि एनएसए वार्ता पर भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने 22 दिन बाद जवाब दिया।
वार्ता पर 22 दिन बाद जवाब से साफ जाहिर होता है कि वार्ता के मसले पर पाक कितना गंभीर है।उन्होंने कहा कि उफा को लेकर पाकिस्तान के सुरक्षा सलाहकार के दावे गलत हैं।
मुम्बई हमलों में पाक आतंकियों की संलिप्तता के बाद वार्ता पटरी से उतरी। एक सवाल के जवाब में सुषमा ने कहा कि डोजियर लहराकर नहीं दिया जाता बंद लिफाफों में टेबल पर दिए जाता है।
सबूत के साथ दिल्ली में होगी बातः पाक
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सरताज अज़ीज़ ने कहा है कि अगर दिल्ली में उनकी भारतीय सुरक्षा सलाहकार से बैठक होती है तो वो पाकिस्तान मे भारतीय खुफिया एजेंसी 'रॉ की दखलंदाज़ी' के सबूत देंगे।
रविवार को प्रस्तावित दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की बैठक से पहले अजीज ने इस्लामाबाद में एक प्रेस कांफ्रेस में ये बात कही। हालांकि अलगावादी कश्मीरी नेताओं से अज़ीज़ की प्रस्तावित मुलाकात को लेकर इस बैठक पर सवाल उठ रहे हैं। अजीज ने कहा कि अभी भारत की तरफ़ से बातचीत रद्द होने की कोई पुष्टि नहीं की गई है।
डॉजियर
अजीज ने साफ किया कश्मीर निश्चित रूप से दोनों देशों के बीच लंबित मुद्दों में शामिल है।उन्होंने कश्मीरी अलगावादी नेताओं से मुलाकात पर भारत की आपत्तियों को खारिज किया।
अजीज ने प्रेस कांफ्रेंस में पाकिस्तान में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ की कथित दखलंदाजी पर एक डॉज़ियर भी दिखाया और कहा कि भारत के साथ-साथ इसे संयुक्त राष्ट्र को भी सौंपा जाएगा।
उन्होंने कहा, “वो समझते हैं कि आतंकवाद पाकिस्तान से जुड़ा मुद्दा है, जिसे वो उठाना चाहते हैं। इस पर हमारी भी अपनी राय है और इसीलिए पाकिस्तान में भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ की दखलंदाज़ी का डॉज़ियर तैयार किया गया है।” भारत ऐसे आरोपों से इनकार करता रहा है।
किसने थोपी शर्ते
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा है कि वो बिना किसी शर्त के बातचीत के लिए दिल्ली जाएंगे। उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता के इस बयान पर सवाल उठाया कि पाकिस्तान बातचीत के लिए शर्त थोप रहा है। उन्होंने कहा कि बातचीत के लिए पाकिस्तान नहीं, बल्कि भारत शर्त थोप रहा है।