फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India's diplomacy after devyani case

देवयानी मामले में कड़े कदम उठाने की तैयारी में भारत!

Mon, 06 Jan 2014 08:09 AM IST
हिमांशु मिश्र/दिल्ली
हिमांशु मिश्र/दिल्ली Updated Mon, 06 Jan 2014 08:09 AM IST
विज्ञापन
India's diplomacy after devyani case

महिला राजनयिक देवयानी खोबरागड़े से संबंधित वीजा फ्रॉड मामले में भारत-अमेरिका पर कूटनीतिक दबाव बढ़ाने के लिए जल्द ही कुछ और कड़े कदम उठा सकता है।

विज्ञापन


अमेरिकन सेंटर में फिल्मों के प्रदर्शन पर रोक के बाद अब भारत की निगाहें अमेरिकी दूतावास द्वारा संचालित अमेरिकन एंबेसी स्कूल के साथ-साथ श्रम उल्लंघन के मामलों पर है।
विज्ञापन


भारत राजनयिक कार्यों के लिए दी गई भूमि पर स्कूल चला कर व्यावसायिक हित साधने के मामले में अमेरिकी दूतावास को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है।

इसके अलावा भारत की निगाहें दूतावास की सुरक्षा में लगे करीब 400 निजी सुरक्षा गार्डों को दी जा रही 8 से 10 हजार रुपये प्रति माह वेतन मामले पर भी है।

इस मामले में अमेरिका जहां भारत में प्रतिदिन के आधार पर तय न्यूनतम वेतन के हवाला देते हुए सुरक्षा गार्डों के दिए जा रहे वेतन को उचित ठहरा रहा है।

वहीं भारत का कहना है नियमानुसार कम से कम दूतावास में तो अमेरिका को अपने देश के कानून का ही पालन करना होगा।

श्रम कानूनों का उल्लंघन और स्कूल चला कर व्यावसायिक हित साधने के मामले में भारत 13 जनवरी से पहले कार्रवाई कर सकता है। याद रहे कि देवयानी से संबंधित वीजा फ्रॉड मामले की पहली तारीख 13 जनवरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed