फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India's children are having sex at an early age

कम उम्र में सेक्स कर रहे हैं भारत के बच्चे, चौंकाने वाला सर्वे

Mon, 24 Aug 2015 02:00 PM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 02:00 PM IST
India's children are having sex at an early age

पिछले दिनों सरकार ने कुछ पोर्न साइट पर बैन लगा दिया। इसको लेकर खूब हो-हल्ला भी हुआ। कुछ लोगों ने सरकार के इस कदम का विरोध किया तो कई समर्थन में रहे।



वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार देश भर के स्कूलों में सेक्स एजुकेशन दिए जाने के फैसले पर अभी सोच नहीं पा रही। और न ही इस पर किसी फैसले को लेकर अभी आम राय बन पाई है।


सरकार अभी स्कूलों में सेक्स एजुकेशन देने के फैसले पर ही अटकी पड़ी है लेकिन देश में मेट्रो सिटी के बच्चे काफी आगे निकल चुके हैं। हाल ही में देश के मेट्रो और कई सिटी में सेक्स पर हुए एक सर्वे के आंकड़ो से जो तस्वीर उभर कर सामने आई है उसकी सच्चाई वाकई में चौंकाने वाली है।
विज्ञापन

14 साल में ही बना लेते हैं शारीरिक संबध

India's children are having sex at an early age

शहरी बच्‍चे 14 साल में ही शारीरिक संबध बना ले रहे हैं। वहीं इस सर्वे से एक खतरनाक पहलू भी सामने आया है कि कम उम्र में सेक्स करने से काफी संख्या में बच्चे सेक्सुअली ट्रांसमिटिड डिजीज का शिकार हो रहे हैं।

'द टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक खबर के मुताबिक हाल ही में भारत के आठ मेट्रो और 12 सिटी में यह सर्वे किया गया। 13 से 19 साल के करीब 15 हजार बच्‍चों में साक्षात्कार के आधार पर किए गए सर्वे के नतीजों के मुताबिक लड़कों में पहली बार शारीरिक संबध स्‍थापित करने की औषत आयु 13.72 साल और वहीं लड़कियों में 14.09 साल में सेक्स कर लेते हैं।

वहीं सर्वे के मुताबिक 8.9 फीसदी शहरी बच्चे एक बार सेक्सुअली ट्रांसमिटिड डिजीज के शिकार हुए हैं। बीते चार सालों में किशोरों में यौन रोगों में 4.9 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। सर्वे के अनुसार लड़कों के लिए शारीरिक संबंध बनाने की औसत आयु 15.25 थी, तो वहीं लड़कियों के लिए यह उम्र 16.66 थी। 15 हजार बच्‍चों पर किए इस सर्वे में 6.5 लड़कों और 1.3 लड़कियों ने तस्दीक की कि उन्होंने कम से कम एक बार तो सेक्स किया है।

सेक्सुअली ट्रांसमिटिड डिजीज में हो रहा इजाफा

India's children are having sex at an early age

सर्वे के नतीजों में बताया गया कि किशोरों में बढ़ते सेक्सुअली ट्रांसमिटिड डिजीज का कारण समय पर सेक्स संबधी जानकारियां न लेना है।

सर्वे के मुताबिक 6.2 फीसदी टीचर से, 6 फीसदी अपनी मदर्स से और सर्वाधिक 57 फीसदी मुख्य रूप से इंटरनेट, मीडिया से सेक्स संबधी जानकारी लेते हैं। जबकि केवल 4.2 फीसदी सेक्स के बारे में डॉक्टर से बात करते हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि सेक्स संबधी जानकारी के लिए ऑनलाइन पोर्न ग्राफी के बजाए सही माध्यम घर में माता-पिता, डॉक्टर और टीचर हैं।

डाक्टर्स का कहना है कि 'यह बेहद चिंताजनक और खतरे की बात है कि किशोर अवस्था के बच्चों में 2011-12 की तुलना में सेक्सुअली ट्रांसमिटिड डिजीज में करीब दोगुने का इजाफा हुआ है।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed