फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India refuse to grant visas to 75 Pakistani pilgrims

75 तीर्थयात्रियों को वीजा देने से भारत का इनकार

Tue, 12 Jan 2016 08:55 AM IST
Updated Tue, 12 Jan 2016 08:55 AM IST
विज्ञापन
India refuse to grant visas to 75 Pakistani pilgrims

भारत ने आगरा के नजदीक के एक धार्मिक स्थल जाने के लिए 75 पाकिस्तानी यात्रियों को ‘प्रक्रियात्मक मुद्दों’ के कारण वीजा देने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी उच्चायोग के प्रवक्ता मंजूर अली मेमन ने कहा, ‘पाकिस्तान के 75 तीर्थयात्रियों को भारतीय प्राधिकरण ने वीजा नहीं दिया है।

ये तीर्थयात्री पाकिस्तान के विभिन्न हिस्सों से ताल्लुक रखते हैं। इन लोगों ने वीजा न मिलने पर नाराजगी जताई है।’

प्रोटोकॉल के तहत जारी करता रहा है वीजा

India refuse to grant visas to 75 Pakistani pilgrims

यह आयोजन आगरा के नजदीक एक धर्मस्थल पर 11 से 18 जनवरी तक चलता है। मेमन ने कहा, ‘यह दोनों देशों के बीच 1974 की तीर्थयात्रियों के प्रोटोकॉल के असंगत है। भारतीय तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान इसी प्रोटोकॉल के तहत वीजा जारी करता रहा है।’

इस मामले पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि प्रक्रियात्मक आधार पर पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों के वीजा का आवेदन खारिज किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रोटोकॉल के तहत किसी भी धार्मिक स्थल की यात्रा के लिए आयोजन समिति या स्थानीय प्राधिकरण वीजा आवेदकों के लिए परिवहन और रहने की व्यवस्था करते हैं।

हालांकि, इस मामले में कोई आयोजक समिति या स्थानीय प्राधिकरण तीर्थयात्रियों के इस समूह को समर्थन देने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed