फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india ranks second in lodging objections to Internet content

इंटरनेट सामग्री पर आपत्ति करने में भारत दूसरे स्थान पर

Thu, 15 Nov 2012 04:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 15 Nov 2012 04:06 PM IST
विज्ञापन
india ranks second in lodging objections to Internet content

इंटरनेट पर मौजूद संवेदनशील सामग्री को हटाने अथवा प्रतिबंधित करने की मांग रखने के मामले में भारत इस साल के पहले छह महीनों में अमेरिका के बाद दूसरे स्थान पर रहा है। दुनिया की अग्रणी इंटरनेट सर्च कंपनी गूगल की तरफ से पारदर्शिता पर जारी छठीं रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया भर में इंटरनेट पर कथित आपत्तिजनक सामग्रियों के संबंध में उसे वर्ष 2012 की पहली छमाही में विभिन्न सरकारों से करीब 20 हजार शिकायतें मिली। इनमें अमेरिका 7969 शिकायतों के साथ सबसे आगे रहा।

विज्ञापन


भारत के विभिन्न सरकारी एजेंसियों की तरफ से गूगल को इस अवधि में करीब 2300 शिकायतें की गईं। इस आंकडे ने भारत को इंटरनेट सामग्री पर आपत्ति दर्ज कराने में मामले में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। गूगल ने कहा कि उसने इनमें से करीब 64 फीसदी शिकायतों का अपनी तरफ से निपटारा भी कर दिया।
विज्ञापन


गूगल के मुताबिक सबसे ज्यादा शिकायतें यूटूयूब, गूगल सर्च और ब्लागर सेक्शन पर मौजूद सामग्रियों के मामले में पाई गईं। गौरतलब है कि इंटरनेट पर मौजूद संवेदनशील सामगियों के चलते कई बार भारत में धार्मिक, जातीय तनाव की स्थिति पैदा हो चुकी है जिसकी वजह से इंटरनेट सामग्री को नियंत्रित करने की मांग भी उठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed