भारत की तारीफ कर ब्रिटेन ने दिए चीन को दिए ताने
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के दौरे पर पहुंचे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को मंगलवार को काफी तंज सहने पडे़। हुआ यूं कि जिनपिंग ब्रिटेन की संसद के दोनों सदनों को संबोधित करने पहुंचे थे, जब हाउस ऑफ कामंस के स्पीकर जॉन बर्को ने चीन की परोक्ष रूप से आलोचना करते हुए उसे भारत जैसे महान लोकतंत्र से सबक सीखने की जरूरत बताई।
यही नहीं स्पीकर से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले ब्रिटेन के चीन और भारत के रिश्तों के बारे में पूछा गया तो बर्को ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि भारतीय पीएम एक बडे़ लोकतंत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।
कीथ वॉज ने बताई अपनी इच्छा
बर्को के इस तारीफ से कुछ समय के लिए वहां असहजता की स्थिति पैदा हो गई। वहीं, लेबर पार्टी के वरिष्ठ सांसद कीथ वॉज ने कहा कि ब्रिटेन के भारत और चीन दोनों से रिश्ते काफी मायने रखते हैं।
वॉज ने कहा कि वह भी बाकी लोगों की तरह ही मोदी के स्वागत में शरीक होना चाहते हैं।