फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india planing for chota rajan

छोटा राजन के प्रत्यर्पण के लिए भारत बना रहा ठोस प्लान

Wed, 28 Oct 2015 02:25 AM IST
Updated Wed, 28 Oct 2015 02:25 AM IST
विज्ञापन
india planing for chota rajan

इंडोनेशिया में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन की गिरफ्तारी के बाद भारत ने उसके प्रत्यर्पण के लिए ठोस रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इस सिलसिले में जहां विदेश मंत्रालय कूटनीति स्तर पर पहल कर रहा है, वहीं गृह मंत्रालय ने विभिन्न एजेंसियों के साथ समन्वय का जिम्मा संभाल लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को सीबीआई निदेशक अनिल सिन्हा ने छोटा राजन के प्रत्यर्पण के सिलसिले में एक उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक में राजन के प्रत्यर्पण का तानाबाना बुना गया। प्रत्यर्पण से बचने के लिए छोटा राजन जिंबाब्वे जाने की कोशिशों में जुटा है, मगर भारतीय एजेंसियों का मानना है कि वह अपनी इस कोशिश में कामयाब नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन


दरअसल उसकी गिरफ्तारी भारत के अनुरोध पर इंटरपोल के वारंट पर हुई है। इसके अलावा भारत के पास उसके खिलाफ कई अहम दस्तावेजी सबूत भी हैं। इस बीच गृह राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि छोटा राजन के बाद अब अगली बारी दाऊद इब्राहिम की है। उन्होंने कहा कि राजन का प्रत्यर्पण तय है, जल्द ही यहां लाकर उसका सामना कानून से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्रालय विभिन्न एजेंसियों के साथ बना रहा प्‍लान

india planing for chota rajan

भारत ने छोटा राजन के प्रत्यर्पण के लिए ठोस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। इस मामले में गृह मंत्रालय विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में है। इसके अलावा आईबी और रॉ के अधिकारी भी इस योजना पर जुटे हैं।

इंडोनेशिया स्थित भारतीय दूतावास लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है तो दूसरी ओर विदेश मंत्रालय इस मामले में कूटनीतिक पहल भी कर रहा है। इस बीच प्रत्यर्पण के सिलसिले में सीबीआई की अहम बैठक हुई।

एजेंसी के निदेशक सिन्हा की अगुवाई में हुई बैठक में प्रत्यर्पण के सभी पहलुओं पर गंभीर मंथन हुआ है। जबकि इस सिलसिले में महाराष्ट्र पुलिस और एटीएस की भी बैठक हुई है।

गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि प्रत्यर्पण मामले में मंत्रालय सभी संबंधित एजेंसियों के न केवल संपर्क में है, बल्कि उचित दिशानिर्देश भी दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed