{"_id":"64ee1ff2-715e-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"india-per-capita-income-rises-to-rs-5-729-per-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में 6 हजार के पास पहुंची प्रति व्यक्ति आय","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत में 6 हजार के पास पहुंची प्रति व्यक्ति आय
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 08 Feb 2013 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में जीवन स्तर का पैमाना माने जाने वाली प्रति व्यक्ति आय में पिछले साल 11.7 फीसदी की वृद्धि होने का अनुमान लगाया गया है। 2012-13 में भारतीयों की मासिक प्रति व्यक्ति आय 5,729 रुपये रहने का अनुमान है जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह 5,130 रुपये मासिक थी। हालांकि पिछले वित्त वर्ष में प्रति व्यक्ति आय में 13.7 फीसदी का विकास हुआ था, जो कि इस साल से ज्यादा है।
विज्ञापन
2012-13 में राष्ट्रीय आय के अग्रिम अनुमान पर केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) ने बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘मौजूदा कीमतों पर 2012-13 में प्रति व्यक्ति आय 68,747 रुपये रहने का अनुमान है, जो कि 2011-12 की 61,546 रुपये के मुकाबले 11.7 फीसदी अधिक है।’
विज्ञापन
रिलीज के मुताबिक 2012-13 में वास्तविक रूप में प्रति व्यक्ति आय (2004-05 की स्थिर कीमतों पर) 39,143 रुपये रहने का अनुमान है जबकि 2011-12 में प्रथम संशोधित अनुमान 38,037 रुपये रहा था। मौजूदा कीमतों पर 2012-13 में सकल स्थायी पूंजी निर्माण 29.94 लाख करोड़ रुपये का अनुमान लगाया है जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 27.49 लाख करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
हालांकि 2004-05 की स्थिर कीमतों पर पिछले साल के 18.97 करोड़ रुपये की तुलना में सकल स्थायी पूंजी निर्माण 19.44 लाख करोड़ रहने का अनुमान है। इस रिपोर्ट में सरकारी अंतिम उपभोग व्यय (जीएफसीई) में भी 13.8 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है। 2011-12 के 10.43 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 2012-13 में यह आंकड़ा 11.87 लाख करोड़ रुपये रहा।
निजी अंतिम उपभोग व्यय (पीएफसीई) भी 12.8 फीसदी की वृद्धि के साथ मौजूदा कीमतों पर 57.06 लाख करोड़ रुपये रहा जबकि पिछले वित्त वर्ष में यह रकम 50.56 लाख करोड़ रुपये थी। रिलीज में कहा गया है, ‘यह अग्रिम अनुमान कृषि और औद्योगिक उत्पादन के अनुमानित स्तर, सरकारी खर्च के बजट अनुमान और रेलवे, ट्रांसपोर्ट, कम्युनिकेशन, बैंकिंग, इंश्योरेंस जैसे मुख्य क्षेत्रों के प्रदर्शन पर आधारित है।’