फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india pakistan should show maturity

अगले साल पाकिस्तान जाएंगे पीएम मोदी: सुषमा स्वराज

Wed, 09 Dec 2015 09:47 PM IST
Updated Wed, 09 Dec 2015 09:47 PM IST
विज्ञापन
india pakistan should show maturity

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को कहा कि भारत पाकिस्तान और अफगानिस्तान के साथ व्यापार के लिए हाथ मिलाना चाहता है। उन्होंने कहा कि यह वो समय है जब भारत और पाकिस्तान को परिपक्वता और आत्मविश्वास दिखाने की जरूरत है, ताकि एक दूसरे के साथ व्यापार किया जा सके।

विज्ञापन


सुषमा स्वराज ने यह भी कहा कि अगले साल पीएम नरेंद्र मोदी पाकिस्तान का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया कि मोदी साउथ एशियन एसोसिएशन फॉर रीजनल को-ऑपररेशन (सार्क) समिट में हिस्सा लेंगे, जिसमें सुषमा स्वराज भी उनके साथ आएंगी।

विज्ञापन


इस्लामाबाद में हो रहे हार्ट ऑफ एशिया समिट में विदेश सुषमा स्वराज ने कहा कि पूरी दुनिया एक बदलाव का इंतजार कर रही है, ऐसे में दुनिया को निराश नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत इस समय पाकिस्तान के साथ व्यापार करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और पाकिस्तान का सहयोग चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने कहा कि भारत अफगानिस्तान से व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में अफगानिस्तान से आने वाले ट्रकों को अटारी बॉर्डर के जरिए देश में प्रवेश की इजाजत देने के लिए तैयार है।

अफगानिस्तान का दुश्मन, हमारा दुश्मन

india pakistan should show maturity

बुधवार को ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हार्ट ऑफ एशिया समिट में कहा कि जो भी अफगानिस्तान का दुश्मन है, वह हमारा भी दुश्मन है।

नवाज शरीफ इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अफगानिस्तान के राषट्रपति अशरफ गनी के साथ मिलकर कर रहे हैं। इस समिट में उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान पाकिस्तान के लिए एक पड़ोसी से बढ़कर है।

नवाज शरीफ ने यह भी कहा कि जो भी अफगानिस्तान का दुश्मन है, वह पाकिस्तान का भी दुश्मन है। वे बोले कि पड़ोसी देशों से दोस्ताना रिश्ते रखना पाकिस्तान की विदेश नीति का अहम आधार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed