फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india-Pakistan foreign secretary level talk

पाक ने कहा, 15 को होगी विदेश सचिव स्तर की बात

Sat, 09 Jan 2016 07:47 PM IST
Updated Sat, 09 Jan 2016 07:47 PM IST
विज्ञापन
india-Pakistan foreign secretary level talk

पठानकोट हमले के बाद भारत-पाक के बीच वार्ता को लेकर चल रही अनिश्चितता पर पाकिस्तान ने कहा है कि आगामी 15 जनवरी को भारत और पाकिस्तान के विदेश सचिव स्तर की बातचीत 15 जनवरी को होगी। पीटीआई की खबर के मुताबिक पठानकोट हमले के बाद विदेश सचिव स्तर की बातचीत पर पहली बार पाकिस्तान ने यह बात कही है।

विज्ञापन


पाककिस्तान के विदेश मामलों में प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अजीज ने संसद में यह बयान दिया है। अजीज ने कहा है कि दोनों विदेश सचिव हाल ही में तय किए गए 'कॉम्प्रिहेंसिव बायलेटरल डायलॉग' के तहत होने वाली बैठकों के लिए समय तय करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकवाद और दूसरे मुद्दों के अलावा कश्मीर मसला भी इस बातचीत का हिस्सा होगा। अजीज ने पाक संसद में यह बात पाकिस्तान की तहरीके इंसाफ पार्टी की शीरीन मजारी के सवाल पर कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पठानकोट हमले पर पाक को उठाने होंगे निर्णायक कदम

india-Pakistan foreign secretary level talk

इससे पहले भारत ने कहा है कि पाकिस्तान को पठानकोट हमले पर तुरंत और निर्णायक कदम उठाना होगा। पठानकोट में पाक की भूमिका को लेकर भारत ने पाकिस्तान को सबूत सौंपे हैं।

इसके बाद से विदेश सचिव स्तर की बातचीत को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। इससे पहले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा है कि किसी भी चरमपंथी गुट को भारत-पाकिस्तान के बीच बातचीत में अड़चन नहीं डालने दी जाएगी।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक उन्होंने रेडियो पाकिस्तान से कहा है कि कुछ तत्व चरमपंथी हमले करके दोनों देशों की बीच बातचीत की प्रक्रिया में रुकावट डालने पर आमादा हैं, पर उन्हें किसी सूरत में अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने साफ किया कि पाकिस्तान हर किस्म के चरमपंथ के ख‌िलाफ है क्योंकि यह मानवता का दुश्मन है।

उनका यह बयान बीते हफ्ते भारत के पठानकोट एयरबेस पर हुए चरमपंथी हमले के बाद आया है।आसिफ ने एक पाकिस्तान टीवी चैनल से यह भी कहा, "कुछ चरमपंथी गुटों को नेस्तनाबूद किया जा चुका है, जो बचे हुए हैं उनसे कड़ाई से निपटा जाएगा। उनके ख‌िलाफ कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed