फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India-Pak have agreed to meet each other to decide a date for the rescheduled meet: MEA

'जैश पर कार्रवाई का स्वागत, फिलहाल बातचीत नहीं'

Thu, 14 Jan 2016 08:38 PM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 08:38 PM IST
विज्ञापन
India-Pak have agreed to meet each other to decide a date for the rescheduled meet: MEA
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने यह साफ कर दिया है कि फिलहाल भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तर की वार्ता स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने फिलहाल किसी नई तारीख के बारे में बताने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन


पत्रकार वार्ता के दौरान स्वरूप पाकिस्तान सरकार की ओर से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ की गई कार्रवाई का स्वागत किया। स्वरूप से जब मौलाना मसूद अजहर की गिरफ्तारी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसी किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

'पर्याप्त सबूत मुहैया कराए गए'

India-Pak have agreed to meet each other to decide a date for the rescheduled meet: MEA

यह पूछे जाने पर कि क्या वे पाकिस्तान को और ज्यादा सबूत मुहैया कराएंगे, उन्होंने कहा पठानकोट हमले में शामिल आतंकियों के बारे में पहले ही पुख्ता सबूत मुहैया कराए जा चुके हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर पाक सरकार की और मदद की जाएगी।

इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता काजी खलीलुल्लाह ने भी दोनों देशों के बीच होने वाली विदेश सचिव स्तर की बातचीत स्थगित होने की बात कही थी। हालांकि, दोनों देशों के बीच एनएसए स्तर की बातचीत जारी है। आगे की तिथियों पर दोनों देश जल्द ही बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed