फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Black Money Update - Swiss Bank will provide information to India

काला धन: भारत को मिली बड़ी कामयाबी

Thu, 16 Oct 2014 02:15 PM IST
एजेंसी/बर्न, नई दिल्ली
एजेंसी/बर्न, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Oct 2014 02:15 PM IST
विज्ञापन
Black Money Update - Swiss Bank will provide information to India

विदेश में जमा काले धन को वापस लाने की दिशा में भारत सरकार को एक बड़ी कामयाबी मिली है। स्विट्जरलैंड ने कहा है कि वह इस संबंध में भारत के अनुरोध पर प्राथमिकता के आधार पर विचार कर उसे निश्चित समय सीमा के भीतर जानकारी देगा।

विज्ञापन


कर के मसले पर भारत और स्विट्जरलैंड के अधिकारियों के बीच हुई एक उच्च स्तरीय बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में यह बात कही गई है।

इसके साथ ही स्विस प्रशासन भारतीय पक्ष के अनुरोध पर बैंकिंग दस्तावेजों की प्रमाणिकता की पुष्टि करने में सहयोग और गैर बैंकिंग सूचनाएं भी उपलब्ध करवाएगा। बयान में कहा गया है कि भारत के अनुरोध पर निश्चित समय में सूचनाएं नहीं दे पाने की स्थिति में स्विस प्रशासन कारणों के बारे में भी बताएगा।
विज्ञापन


यह बैठक बर्न में राजस्व सचिव शक्तिकांत दास और उनके स्विस समकक्ष में हुई। स्विस सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों अधिकारियों ने विभिन्न द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कर और वित्तीय मुद्दों पर आगे भी बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही दोनों अधिकारियों ने प्रभावी कानूनी तंत्र के तहत कर संबंधी जालसाजी और धोखाधड़ी से निपटने के लिए अपने-अपने देशों की प्रतिबद्धता जताई। स्विट्जरलैंड के नेशनल बैंक के ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2013 तक स्विस बैंकों में भारतीयों के 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक जमा थे।

हाल तक स्विट्जरलैंड कर संबंधी सूचनाएं देने से इनकार करता रहा है। ऐसे में बुधवार की बैठक में बनी सहमति काफी अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed