फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India lost fight against america in WTO

अमेरिका के खिलाफ WTO में लड़ाई हार गया भारत

Fri, 28 Aug 2015 08:00 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Fri, 28 Aug 2015 08:00 AM IST
विज्ञापन
India lost fight against america in WTO

भारत विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में अमेरिका के खिलाफ एक और लड़ाई हार गया है। डब्ल्यूटीओ ने कहा है कि भारत के सौर ऊर्जा कार्यक्रम के तहत घरेलू उपकरणों के इस्तेमाल की जरूरत अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार नहीं है।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि हम इस फैसले के खिलाफ अगले दो महीने में अपील करेंगे। देश ने 11 जनवरी, 2010 को जवाहर लाल नेहरू नेशनल सोलर मिशन लांच किया था।

ये है अमेरिकन कंपनियों का आरोप

India lost fight against america in WTO

इसके तहत 2022 तक 20 हजार मेगा वाट सौर ऊर्जा उत्पादित करने का लक्ष्य रखा गया है। अमेरिकी कंपनियों का आरोप है कि इस कार्यक्रम में उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अनुसार सौर ऊर्जा उत्पादकों से भारत में तैयार सेल के इस्तेमाल के लिए कहा जा रहा है। साथ ही घरेलू उपकरण उपयोग करने वालों को सब्सिडी की पेशकश की गई है।

अमेरिका ने इसके खिलाफ पिछले साल डब्ल्यूटीओ में अपील की थी। इससे पहले डब्ल्यूटीओ ने भारत द्वारा अमेरिका से पोल्ट्री मीट, अंडे और जिंदा सुअरों के आयात पर लगाई गई रोक को गलत कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed