{"_id":"994dd8c8-bfc9-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"india-losing-sheen-as-agricultural-nation-says-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटेल पीएम होते तो देश की बात कुछ और होती: मोदी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
पटेल पीएम होते तो देश की बात कुछ और होती: मोदी
भरुच/एजेंसी
Updated Sat, 18 May 2013 08:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगर सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले प्रधानमंत्री बनते तो देश कृषि क्षेत्र में इस कदर पीछे नहीं होता।
विज्ञापन
मोदी ने देश की कृषि व्यवस्था पर दुख भी व्यक्त किया है। मोदी शनिवार को कृषि महोत्सव में किसानों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अगर खेदुत पुत्र यानी किसान के बेटे सरदार पटेल पहले प्रधानमंत्री बनते तो कृषि में हम नहीं पिछड़ते।
हमने इस क्षेत्र में कुछ गलत रास्ते चुने। कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल देते हुए मोदी ने कहा कि भारत आज एक कृषि प्रधान देश के रूप में अपनी पहचान खो रहा है।
विज्ञापन
मोदी ने कहा कि अगर हमें अपनी अर्थव्यवस्था में सुधार करना है, अपने युवाओं को रोजगार दिलाना है और अपने गांवों को मजबूत करना है तो हमें अपनी कृषि व्यवस्था को आगे बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कृषि में तरक्की होगी तो गांवों में अपने आप विकास होगा। आधुनिक तकनीक का प्रयोग करके ही हम अपने उत्पादन को बढ़ा सकते हैं।
तकनीक को कृषि क्षेत्र में लागू करना ही आज की अहम जरूरत है। हमारी जमीन नहीं बढ़ने वाली बल्कि हमें अपनी उत्पादकता को ही बढ़ाना होगा।
मोदी ने कहा कि ग्रीनहाउस फार्मिंग, टेंट हाउस और पॉलीहाउस फार्मिंग का उपयोग किसानों को करना होगा। गुजरात में कृषि की विकास दर आज दस फीसदी से ज्यादा है।
यह कृषि विकास के हमारे राष्ट्रीय औसत से लगभग तीन गुना है। गुजरात शुरुआत में कृषि में पिछड़ा था। लेकिन हमारे किसानों ने अब गुजरात को आगे कर दिया है।