फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India lay low China in foreign investment, made No. 1

मोदी के नेतृत्व में भारत ने चीन, अमेरिका को पीछे छोड़ा

Wed, 30 Sep 2015 02:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 Sep 2015 02:58 PM IST
विज्ञापन
India lay low China in foreign investment, made No. 1

मेक इंडिया इंडिया अभियान के तहत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आकर्षित करने की मोदी सरकार की कोशिशें रंग लाती दिख रही हैं। वर्ष 2015 की पहली छमाही में भारत ने एफडीआई के मामले में चीन और अमेरिका जैसे दिग्गजों को भी पछाड़ा दिया है।

विज्ञापन


फाइनेंशियल टाइम्स लंदन की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2015 की पहली छमाही में भारत ने 31 अरब डॉलर का एफडीआई आकर्षित किया। वहीं भारत के मुकाबले इसी समान अवधि में चीन में 28 और अमेरिका में 27 अरब डॉलर का एफडीआई आया।
विज्ञापन


बीते साल जब मोदी सरकार सत्ता में आई थी तभी से उसे विदेशी निवेश और निवेशकों को भारत में लाने के लिए कई कदम उठाए थे।

बीते साल था पांचवें स्थान पर

India lay low China in foreign investment, made No. 1

सरकार से जहां सुधारों के लिए तेजी से कदम बढ़ाने की मांग हो रही है वहीं सरकार ने भी मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से निवेशकों को लुभाने की कोशिश की है।

फिर भी विशेषज्ञों का मानना है कि इस क्षेत्र में सरकार को अभी और कदम उठाने की जरुरत है। निवेशक चाहते हैं कि श्रम कानून, कर नीति और भूमि अधिग्रहण जैसे कानून लचीले हों ताकि उन्हें यहां निवेश करने के लिए अनूकूल माहौल मिल सके।

विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि चीन की मंदी का लाभ भारत को मिलेगा। सरकार को भी इस वित्तीय वर्ष में 8 फीसदी विकास दर रहने की आशा है।

फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार बीते कुछ वर्षों में निवेश मामलों में चीन और अमेरिका के बीच खासा मुकाबला था। रिपोर्ट के मुताबिक बीते वित्तीय वर्ष में एफडीआई निवेश के मामले में भारत चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और मेक्सिको के बाद पांचवे स्थान पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed