{"_id":"8661223a-63a1-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"india-is-responsible-for-terrorism-says-hafiz-saeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"सईद ने उगला जहर, भारत को कहा आतंकी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सईद ने उगला जहर, भारत को कहा आतंकी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 21 Jan 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमात-उद-दावा सरगना हाफिज सईद ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला। उसने भारत को आंतकी गतिविधियों का केंद्र बताया है और भारत को ही आतंक के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
सईद ने ये बयान केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा भाजपा और आरएसएस पर आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप चलाने के आरोपों के बाद दिया है।
हाफिज ने शिंदे के बयान को आधार बनाते हुए भारत को ही आतंक के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया। उसने ट्विटर पर कहा है कि भारत के गृहमंत्री के बयान के बाद पाकिस्तान को यह मुद्दा संयुक्त राष्ट्र में उठाना चाहिए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हफीज सईद को 26/11 मुंबई हमलों का मास्टर माइंड माना जाता है। अमेरिकी सरकार उस पर 55 करोड़ का इनाम घोषित कर चुकी है। हाल ही में नियंत्रण रेखा पर दो भारतीय सैनिकों की हत्या में भी सईद का हाथ बताया गया।
विज्ञापन
लेकिन गृहमंत्री शिंदे के बयान के बाद उसने जमकर भारत के खिलाफ जहर उगला। गौरतलब है कि शिंदे ने रविवार को कांग्रेस पार्टी के चिंतन शिविर में भाजपा और आरएसएस पर ‘हिंदू आतंकवाद' फैलाने का गंभीर आरोप लगाया था।
खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट का हवाला देते हुए शिंदे ने कहा कि उनके पास ऐसी रिपोर्ट आई हैं, जिससे यह साबित होता है कि भाजपा और संघ अपने कैंपों में हिंदू आतंकवाद की ट्रेनिंग दे रहे हैं।
इन संगीन आरोपों पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए भाजपा और संघ ने इस बयान को बेहद गैर जिम्मेदार करार दिया और सोनिया गांधी व शिंदे से तुरंत माफी मांगने को कहा है।