फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India is in Fourth position in sending black money out of country

काला धन बाहर भेजने के मामले में भारत चौथे स्थान पर

Thu, 10 Dec 2015 07:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 10 Dec 2015 07:50 AM IST
विज्ञापन
India is in Fourth position in sending black money out of country

काला धन देश से बाहर भेजने के मामले में भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है। इस बात का खुलासा एक अमेरिकी संस्था ग्लोबल फाइनेंशियल इंटेग्रिटी (जीएफआई) की रिपोर्ट में हुआ है। 

विज्ञापन


वर्ष 2004 से 2013 के बीच भारत से हर साल 51 अरब डॉलर का काला धन बाहर भेजा गया। मजेदार बात यह है कि भारत का रक्षा बजट 50 अरब डॉलर से कम का है। इस मामले में चीन शीर्ष पर है। वहां से हर साल 139 अरब डॉलर का काला विदेश भेजा गया।
विज्ञापन


दूसरे स्थान पर रूस है, जहां से हर साल 104 अरब डॉलर का काला धन बाहर भेजा गया। 52.8 अरब डॉलर काला धन विदेश भेजने के साथ मैक्सिको तीसरे स्थान पर रहा।

गैर कानूनी गतिविधियों से अर्जित धन-काला धन

India is in Fourth position in sending black money out of country

रिपोर्ट में कर की चोरी, अपराध, भ्रष्टाचार और अन्य गैर कानूनी गतिविधियों से अर्जित धन को काला धन माना गया है। इसके मुताबिक वर्ष 2013 में विकासशील और उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों से 11 खरब डॉलर का काला धन बाहर भेजा गया।

जीएफआई के अनुमान के मुताबिक वर्ष 2004 से 2014 के दशक में भारत से 510 अरब डॉलर, जबकि चीन से 13.9 खरब और रूस से 10 खरब डॉलर का काला धन बाहर भेजा गया।

इसमें कहा गया है कि 2011 में सबसे पहले 10 खरब डॉलर से अधिक का काला धन बाहर भेजे जाने का रिकार्ड बना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed