फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india is a biggest importer of weapon

भारत की इस 'शक्ति' को देख छूट जाएंगे चीन के पसीने

Tue, 17 Mar 2015 03:05 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 03:05 PM IST
विज्ञापन
india is a biggest importer of weapon

भारत एक बार फिर दुनिया में हथियारों का सबसे बड़ा आयातक साबित हुआ है। स्टॉकहोम स्थित थिंक टैंक ने सोमवार को बताया कि रूस हथियारों और सैन्य साजो सामान का सबसे बड़ा निर्यातक है।

विज्ञापन


थिंकटैंक ने दुनिया भर में आयात किए जाने वाले हथियारों और सैन्य साजो सामान में भारत का हिस्सा 15 फीसदी बताया है। मालूम हो कि वर्ष 2013 और 2014 में भी भारत हथियारों का सबसे बड़ा आयातक था।
विज्ञापन


स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआरआई) ने अपनी रिपोर्ट ‘ट्रेंड्स इन इंटरनेशनल आर्म्स ट्रांसफर’ में बताया कि 2005-2009 के मुकाबले 2010 -2014 के बीच भारत के आयात में 140 फीसदी का इजाफा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस का बताया हथियारों का सबसे बड़ा निर्यातक

india is a biggest importer of weapon

एशिया की बात करें तो भारत एशिया में आयात होने वाले हथियारों और सैन्य साजो सामान की 34 फीसदी हिस्सा अकेले ही आयात करता है। यह चीन से करीब तीन गुना ज्यादा है। दरअसल 2005-09 के मुकाबले 2010-14 के दौरान चीन का आयात 42 फीसदी गिरा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत से करीब 70 फीसदी हथियार अब भी रूस से मंगाए जाते हैं। वहीं इस मामले में अमेरिका का हिस्सा 12 फीसदी तथा इस्राइल का सात फीसदी है। पुराने रुझानों को देखें तो अमेरिका ने उल्लेखनीय प्रगति की है।

इससे पहले 2005 से 09 की अवधि के दौरान भारत ने शायद ही अमेरिका से कोई हथियार खरीदा हो। हालांकि अब अमेरिका से हथियारों की आपूर्ति की बाढ़ की संभावना दिखाई पड़ रही है। 2005-09 से मुकाबले 2010-14 के दौरान भारत के हथियारों के आयात में 15 गुना ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली।

इसमें पनडुब्बी को ध्वस्त करने में माहिर युद्धक विमान जैसे उन्नत हथियार भी शामिल हैं।  2014 में भारत ने अमेरिका के साथ अतिरिक्त 22 लड़ाकू हेलीकाप्टरों का भी समझौता किया।

शीर्ष 10 आयातों में पांच एशिया के

india is a biggest importer of weapon

2010 से 14 की पांच वर्ष की अवधि के दौरान दुनिया के शीर्ष 10 हथियार आयातकों में पांच एशियाई हैं। ये क्रमश: भारत, चीन, पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर शामिल हैं। हथियारों के वैश्विक आयात में भारत की हिस्सेदारी 15 फीसदी, चीन की 5, पाकिस्तान की 4, दक्षिण कोरिया की 3 और सिंगापुर की भी 3 फीसदी है। ये पांचों देश ही मिलकर दुनिया का करीब 30 फीसदी हथियार आयात करते हैं।

चीन भी पीछे छूटा

रिपोर्ट के मुताबिक, 2010 से 14 के दौरान अपने क्षेत्रीय प्रतिद्वंद्वियों चीन और पाकिस्तान के मुकाबले भारत ने तीन गुना से भी ज्यादा हथियारों की आपूर्ति की। इसके ठीक उलट 2005 से 09 के बीच भारत ने चीन के मुकाबले 23 फीसदी कम हथियारों का आयात किया था, हालांकि यह पाकिस्तान का करीब दो गुना था।

नंबर गेम
15 फीसदी है दुनिया भर में आयात किए जाने वाले हथियारों में भारत का हिस्सा
34 फीसदी है एशिया में आयात किए जाने वाले हथियारों में भारत का हिस्सा
140 फीसदी बढ़ा भारत का आयात 2010 -2014 के बीच 2005-2009 के मुकाबले
42 फीसदी गिरा है चीन का आयात 2010 -2014 के बीच 2005-2009 के मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed