{"_id":"ee132e58-3e46-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"india-invites-malik-to-spend-birthday-at-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहमान मलिक को बर्थडे गिफ्ट के रूप में होंगे ताज के दीदार","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
रहमान मलिक को बर्थडे गिफ्ट के रूप में होंगे ताज के दीदार
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Wed, 05 Dec 2012 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री रहमान मलिक को विशेष बर्थडे गिफ्ट देने की तैयारी की है। गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के निमंत्रण पर 11 से 13 दिसंबर तक भारत दौरे पर आ रहे मलिक ने 12 दिसंबर को अपने जन्मदिन के मौके पर ताज महल घूमने की ख्वाहिश जाहिर की थी।
विज्ञापन
उनकी इस ख्वाहिश को देखते हुए भारत ने उनकी आगरा यात्रा के विशेष इंतजाम किए हैं। शिंदे ने बताया कि दोनों देशों के बीच उदारीकृत वीजा समझौता व्यवस्था लागू करने के मौके पर रहमान मलिक भारत आ रहे हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की दया याचिका केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि उन्होंने इस पर फिलहाल कोई फैसला नहीं लिया है।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अफजल गुरु की फाइल को फिर से विचार के लिए गृह मंत्रालय को भेज दिया है। शिंदे ने कहा कि यह फाइल अभी गृह मंत्रालय में ही है और अभी तक यह मुझ तक नहीं पहुंची है। अभी तक मैंने सिर्फ अजमल कसाब की दया याचिका की फाइल ही देखी है।
विज्ञापन