फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India-Indonesia signs agreements on Energy and culture

भारत और इंडोनेशिया के बीच ऊर्जा और संस्कृति के क्षेत्र में हुए समझौते

Tue, 03 Nov 2015 08:49 AM IST
Updated Tue, 03 Nov 2015 08:49 AM IST
विज्ञापन
India-Indonesia signs agreements on Energy and culture

सोमवार को भारत और इंडोनेशिया के बीच नवीकरणीय ऊर्जा और सांस्कृतिक क्षेत्र में दो समझौते हुए। दोनों देशों के बीच आतंकवाद से लड़ने और रक्षा क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी चर्चा हुई। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने इंडोनेशिया के उप राष्ट्रपति जुसुफ कल्ला से मुलाकात की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एक दूसरे के देशों में निजी क्षेत्र के जरिये निवेश और द्विपक्षीय कारोबार बढ़ाने की संभावनाओं को बढ़ाने के तरीकों पर भी चर्चा हुई। अंसारी ने कहा कि इसके लिए दोनों देश मजबूत और ठोस कानूनी ढांचा तैयार करने पर काम करेंगे। कल्ला आए उप राष्ट्रपति ने कहा कि कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर दोनों देशों की स्थिति एक जैसी है।

विज्ञापन

दोनों देश करेंगे सहयोग

India-Indonesia signs agreements on Energy and culture

कल्ला आए उप राष्ट्रपति ने कहा कि कई वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर दोनों देशों की स्थिति एक जैसी है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, समुद्री सुरक्षा और दक्षिणी चीन सागर में स्वतंत्रता जैसे मसलों को दोनों देशों के लिए एक जैसा बताया।

दोनों देशों के बीच हुए समझौते के बारे में उन्होंने बताया कि भारत और इंडोनेशिया के बीच नये और नवीकरणीय ऊर्जा और सांस्कृतिक क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता हुआ है। उन्होंने भारत के समर्थन में ‘सहाबत इंडिया-द फेस्टिवल ऑफ इंडिया इन इंडोनेशिया’ आयोजित करने के लिए इंडोनेशिया का धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed