फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india increase pressure to act on other criminals

अन्य गुनहगारों पर कार्रवाई को दबाव बढ़ाएगा भारत

Wed, 21 Nov 2012 07:36 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 21 Nov 2012 07:36 PM IST
विज्ञापन
india increase pressure to act on other criminals

अजमल कसाब की फांसी के बाद अब भारत पाकिस्तान पर 26/11 के बाकी गुनहगारों पर कार्रवाई का दबाव बढ़ाएगा। भारत ने इस सिलसिले में बुधवार को साफ संकेत दिए। विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान भी कानून का पालन करेगा और अन्य गुनहगारों पर उचित कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन


दरअसल, हाफिज सईद और जकीउर रहमान लखवी समेत मुंबई आतंकी हमले के मुख्य साजिशकर्ता पाकिस्तान में ही मौजूद हैं। भारत लंबे समय से इन आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए इसलामाबाद पर दबाव बना रहा है, लेकिन पाक की ओर से कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया। पाकिस्तान में ये आतंकवादी खुले आम घूम रहे हैं।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय 26/11 आतंकी हमले से संबंधित कई दस्तावेज पाकिस्तान को सौंप चुका है। यही नहीं, भारत ने आतंकियों की आवाज के नमूने भी मांगे थे, मगर पाकिस्तान ने इससे भी इनकार कर दिया था। मगर अब कसाब की फांसी के बाद भारत उम्मीद कर रहा है कि इसलामाबाद बाकी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर कुछ कदम उठाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुर्शीद ने कहा कि दोनों देशों के बीच आपराधिक कानूनी प्रक्रियाओं में कोई बड़ा अंतर नहीं है। उन्होंने कहा कि इस नृशंस हमले में बड़ी संख्या में लोगों की जान गई थी और पाकिस्तान में इस हमले के साजिशकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई जरूरी है। कसाब के मामले में भारत ने कानून का पालन किया और यहां तक कि कसाब को राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका दाखिल करने का मौका भी दिया गया। विदेश मंत्री ने तर्क दिया कि इससे पता चलता है कि भारत में हम सबको बराबर समझते हैं। कानून सभी पर लागू होता है और यह सबके लिए बराबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed