फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India has 1.98 million millionaires

1.98 लाख करोड़पतियों के साथ दुनिया में 11वें स्थान पर भारत

Wed, 16 Sep 2015 10:29 AM IST
Updated Wed, 16 Sep 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
India has 1.98 million millionaires

भारत 1.98 लाख करोड़पतियों के साथ दुनिया में 11वें स्थान पर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी और बीते वर्ष आए सकारात्मक चुनावी नतीजों ने करोड़पतियों की संख्या में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि की है।

विज्ञापन


इस दौरान ‘हाई नेट वर्थ इंडीविजुअल पोपुलेशन’ में 26.3 फीसदी और संपत्ति में 28.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 2014 में देश में 1,98,000 करोड़पति थे जबकि वर्ष 2013 में इनकी संख्या 1,56,000 थी।
विज्ञापन


कैपजेमिनी और आरबीसी वेल्थ मैनेजमेंट की ओर से जारी वर्ल्ड वेल्थ रिपोर्ट 2015 के मुताबिक लोकप्रिय सुधारवादी छवि वाले पीएम की जीत ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है और इस कारण शेयर बाजार ने शानदार प्रदर्शन किया। एमएससीआई इंडेक्स में 21.9 फीसदी की बढ़ोतरी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

43,51,000 करोड़पतियों के साथ अमेरिका पहले पायदान पर

India has 1.98 million millionaires

दूसरी तरफ कम तेल की कीमतों ने बजट घाटे को कम किया और खुदरा महंगाई दर में भारी गिरावट आई। इन सभी सकारात्मक कारकों की वजह से भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र में करोड़पतियों की संख्या के मामले में ऑस्ट्रेलिया को हटाकर तीसरे स्थान पर आ गया।

इस मामले में वैश्विक स्तर पर अमेरिका सबसे ऊपर है। वहां 43,51,000 करोड़पति हैं। जापान में 24,52,000, जर्मनी में 11,41,000 और चीन में 8,90,000 करोड़पति हैं। इन चारों के पास दुनिया के 60.3 फीसदी करोड़पति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed