फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india gave befitting reply to pak after beheading incident: gen bikram singh

'भारतीय सैनिकों के सिर काटने का पाक से बदला हुआ पूरा'

Fri, 01 Aug 2014 09:17 PM IST
Updated Fri, 01 Aug 2014 09:17 PM IST
विज्ञापन
india gave befitting reply to pak after beheading incident: gen bikram singh

पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल विक्रम सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2013 में पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से एक भारतीय सैनिक का सिर काटने की हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया गया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों की इस करतूत का भारतीय सैनिकों ने करारा जवाब दिया है। हालांकि उन्होंने भविष्य में पश्चिमी मोर्चे पर नियंत्रण रेखा पर झड़पों की संभावना से इनकार नहीं किया।
विज्ञापन


थल सेना प्रमुख का पद छोड़ने के बाद उन्होंने यह स्वीकार किया कि गश्ती अभियान के दौरान वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय और चीनी सैनिकों का आमना-सामना होता है लेकिन इसे मौजूदा मैकेनिज्म के सहारे ही सुलझा लिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'भारत-चीन के बीच है मजबूत मैकेनिज्म'

india gave befitting reply to pak after beheading incident: gen bikram singh

जनरल सिंह से पूछा गया कि क्या भारतीय सैनिक का सिर काटने के बाद भारत ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया था। इस पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ऐसा कर चुकी है।

उन्होंने कहा, कृपया यह समझने की कोशिश करें कि जब हम बल प्रयोग करते हैं तो यह रणनीतिक से लेकर सीधी कार्रवाई करने और सामरिक तौर पर कदम उठाने से संबंध होता है। अगर उस घटना का जिक्र करें तो उसमें रणनीतिक तौर पर कदम उठाया गया। इसमें स्थानीय कमांडर ने कदम उठाया होगा। सेना चीफ का इससे कोई लेना-देना नहीं है।

चीन और पाकिस्तान से झड़पों की आशंका के बारे में पूछने पर जनरल सिंह ने कहा कि चीनी सेना के साथ शायद ऐसा न हो क्योंकि झड़पों से संबंधित विवादों को सुलझाने के लिए दोनों देशों की सेना के बीच मजबूत मैकेनिज्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed