फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india gate right place to build war memorial says antony

इंडिया गेट पर ही बनेगा राष्ट्रीय युद्घ स्मारकः एंटनी

Sun, 16 Dec 2012 02:04 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 16 Dec 2012 02:04 PM IST
विज्ञापन
india gate right place to build war memorial says antony

रक्षा मंत्री एके एंटनी ने इंडिया गेट पर राष्ट्रीय स्मारक बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है। उन्होंने कहा है कि इंडिया गेट राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के निर्माण के लिए सही जगह है। गौरतलब है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के इंडिया गेट पर युद्घ स्मारक बनाने का विरोध किया था।

विज्ञापन


एंटनी ने पाकिस्तान के साथ वर्ष 1971 युद्ध की 41वीं वषर्गांठ के मौके पर अमर जवान ज्योति पर पुष्पचक्र अर्पित करने के बाद कहा, ‘जहां तक हमारा सवाल है यह (इंडिया गेट) युद्ध स्मारक के निर्माण के लिए सही जगह है। हम बहुत स्पष्ट हैं।’
विज्ञापन


रक्षा मंत्री से इंडिया गेट पर युद्ध स्मारक निर्माण का विरोध करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री द्वारा लिखे गए पत्रों पर प्रतिक्रिया मांगी गई थी।

उन्होंने कहा कि कई वर्षों के प्रयास के बाद प्रधानमंत्री की ओर से गठित मंत्रियों के समूह और तीनों सेनाओं के प्रमुख यहां पर युद्ध स्मारक निर्माण पर सहमत हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूछे जाने पर कि क्या शीला के पत्रों से इंडिया गेट परिसर में युद्ध स्मारक के निर्माण की प्रक्रिया टल जाएगी, एंटनी ने कहा, ‘प्रस्ताव को मंजूरी के लिए कैबिनेट में पेश किए जाने से पहले शहरी विकास मंत्रालय ने सभी हितधारकों को पत्र लिखकर उनकी प्रतिक्रिया मांगी है लेकिन मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि हम इस मुद्दे का समाधान निकालने में सफल होंगे।’


शीला दीक्षित ने एंटनी, गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे और शहरी विकास मंत्री कमल नाथ को लिखे अलग अलग पत्रों में कहा है कि स्मारक के निर्माण के लिए वैकल्पिक स्थल चिन्हित होने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed