फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India Files Petition against US-based Beer company

बीयर केन पर महात्मा गांधी, भारत ने केस दर्ज कराया

Sun, 04 Jan 2015 08:23 PM IST
Updated Sun, 04 Jan 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
India Files Petition against US-based Beer company

इंग्लैंड की एक बीयर निर्माता कंपनी जो कि अमेरिका में काम कर ही है उसने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर का गलत इस्तेमाल किया है। इस कंपनी ने अपने एक बीयर ब्रांड की केन पर महात्मा गांधी की तस्वीर को छापा है। कंपनी के इस रुख के खिलाफ एक भारतीय वकील ने एक याचिका दायर कर इस पर कड़ा एतराज जताया है।

विज्ञापन


अमेरिका में काम कर रही न्यू इंग्लैंड ब्रूईंग कंपनी ने अपने एक ब्रांड ने न सिर्फ महात्मा गांधी के नाम का इस्तेमाल किया है बल्कि उन्हें इस उत्पाद का ब्रांड एंबेस्डर बनाया है। बीयर के इस ब्रांड का नाम गांधी-बोट रखा गया है और इस उत्पाद को दुनियाभर में तेजी से लोकप्रियता मिल रही है। हालांकि अमेरिका के काफी शहरों में रह रहे भारतीयों ने इसका कड़ा विरोध किया है और कहा है कि कंपनी अपने इस कदम के लिए क्षमा मांगे।
विज्ञापन

तीन वैरायटी में बाजार में उपलब्ध है गांधी-बोट

India Files Petition against US-based Beer company

गांधी बोट नाम की बीयर तीन वैरायटी के साथ बाजार में उपलब्ध है। यह सुगंधयुक्त और पूरी तरह से वेजिटेरियन उत्पादों से ही बनी है। गांधी बोट आत्म शुद्धि के साथ साथ सत्य और प्रेम की तलाश के लिए एक आदर्श उत्पाद है।

एस जनार्दन नामक व्यक्ति ने हैदराबाद की नामपाली कोर्ट में इस मामले के खिलाफ याचिका दायर की है। जनार्दन का कहना है कि एक बीयर कंपनी का यह कदम निंदनीय और दंडनीय है।

भारतीय कानून के मुताबिक यह मामला राष्ट्रीय सम्मान के अपमान कानून,1971 और आईपीसी की धारा 124-A के तहत आता है। जनार्दन महात्मा गांधी के अपमान पर काफी खफा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed