फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India establishing secret atomic city- American journal

'चीन-पाक से मुकाबले को खुफिया परमाणु शहर बसा रहा है भारत'

Fri, 18 Dec 2015 01:32 PM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
India establishing secret atomic city- American journal

अमेरिका के एक प्रमुख पॉलिसी जर्नल में भारत पर अति गुप्त रूप से मैसूर के पास एक परमाणु शहर विकसित करने का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


इस पत्रिका कहा गया है कि इस शहर को परमाणु हथियार तैयार करने के लिए विकसित किया जा रहा है ताकि भारत अपने चिर प्रतिद्व्ंदी पड़ोसियों चीन और पाकिस्तान को परमाणु ताकत के मामले में पीछे छोड़ सके।

रिपोर्ट में भारत और अमेरिका किसी का भी आधिकारिक पक्ष नहीं रखा गया है। मैगजीन में आरोप लगाया गया है कि भारत ने कर्नाटक के मैसूर में स्थित चलकेरे के पास गोपनीय तरीके से परमाणु शहर का काम शुरू कर दिया है। यह 2017 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन

भारत की नहीं आई प्रतिक्रिया

India establishing secret atomic city- American journal

पत्रिका के मुताबिक यह परमाणु शहर तैयार हो जाने के बाद यह उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा सैन्य परमाणु रिसर्च सेंटर, लैब हथियार व एयरक्रॉफ्ट टेस्टिंग सेंटर बन जाएगा।

लंदन और वाशिंगटन के विशेषज्ञों व भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक इस परमाणु प्रतिष्ठानों का असली मकसद संवर्धित यूरेनियम का भंडार तैयार करना है ताकि नए हाइड्रोजन बम बनाए जा सकें।

हालांकि, पत्रिका के इस दावे पर अभी भारत ने अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है। इसके अलावा अमेरिका के व्हाइट हाउस ने भी इसकी पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed