{"_id":"9cac0d0fa5c1be43a10acf457ad163d9","slug":"india-develops-new-tactical-missile-pragati","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पाक और चीन से निपटेगी 'प्रगति'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अब पाक और चीन से निपटेगी 'प्रगति'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Oct 2013 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए भारत लगातार अपनी मिसाइल क्षमता को सुदृढ़ करने में लगा हुआ है। इसी के तहत एक नई सामरिक मिसाइल ‘प्रगति’ तैयार की गई है।
विज्ञापन
यह जमीन से जमीन पर मार करने में सक्षम है। साथ ही इसकी मारक क्षमता 60 से 170 किमी के बीच में है। भारत अपनी इस नई मिसाइल की पेशकश मित्र देशों को भी करेगा।
विज्ञापन
डीआरडीओ द्वारा तैयार की गई नई मिसाइल ‘प्रहार’ मिसाइल पर आधारित है। इस मिसाइल का प्रदर्शन दक्षिण कोरिया में आयोजित रक्षा प्रदर्शनी में किया गया। इस मिसाइल को थल सेना के लिए बनाया गया है।
विज्ञापन
डीआरडीओ के एक अधिकारी का कहना है कि कुछ बदलावों के साथ इसका निर्यात भी किया जा सकता है। साथ ही केंद्र सरकार ने भी इस संबंध में अपनी मंजूरी दे दी है कि यदि कोई मित्र देश इस बारे में रुचि दिखाता है तो उसे इसका प्रस्ताव किया जा सकता है।
यह पहली बार है जब डीआरडीओ द्वारा तैयार नए रक्षा उपकरण का अनावरण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया गया है। डीआरडीओ प्रमुख अविनाश चंदर शो में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
दक्षिण कोरिया स्थित भारतीय दूतावास ने एक रिलीज में कहा है कि डीआरडीओ प्रदर्शनी में सामरिक मिसाइल प्रगति, मिसाइल सिस्टम आकाश और हल्के लड़ाकू विमान तेजस का प्रदर्शन किया है।