{"_id":"49242df9d9ec712cab39b14ebedf1d49","slug":"india-clear-pakistan-must-action-then-will-be-talk-on-border-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की दो टूक, पाक पहले कार्रवाई करे फिर होगी बात","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
भारत की दो टूक, पाक पहले कार्रवाई करे फिर होगी बात
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2013 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा पर लगातार सीजफायर के उल्लंघन और भारतीय सैनिकों की मौत के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अपना रुख और कड़ा कर लिया है।
विज्ञापन
भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की वार्ता की नए सिरे से पेशकश को ठुकराया दिया है।
नई दिल्ली ने वार्ता से पहले पुंछ हमला और मुंबई आतंकी हमले के दोषियों को दंडित करने और सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन बंद करने की शर्त रखी है।
भारत ने यह भी साफ कर दिया है कि वह मुंबई हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद को दंडित कराए बिना चैन से नहीं बैठेगा।
भारत की ओर से यह तीखी प्रतिक्रिया विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद की पाकिस्तान सरकार को पुंछ हमले की जिम्मेदारी लेने की नसीहत देने के बाद आई है।
बहरहाल भारत के इस कड़े रुख से अगले महीने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की न्यूयॉर्क में होने वाली संभावित मुलाकात पर भी सस्पेंस गहरा गया है।
मंगलवार को पाक पीएम नवाज की पेशकश के संदर्भ में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैय्यद अकबरूद्दीन ने कहा कि हम दोनों देशों के रिश्ते में गर्मजोशी लाने की उनकी भावना का स्वागत करते हैं। मगर जहां तक दोनों देशों के बीच वार्ता का सवाल है तो इसके लिए यह उचित समय नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने पुंछ हमला मामले में नई दिल्ली की चिंताओं का संज्ञान नहीं लिया है। इसके अलावा पाकिस्तान ने अपनी भूमि का आतंकवाद या भारत विरोध गतिविधियों में इस्तेमाल न होने देने के अपने वादे के प्रति प्रतिबद्धता नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
जब तक वह पुंछ हमला मामले में अपना रुख स्पष्ट नहीं करता, इस मामले के दोषियों को दंडित नहीं करता और सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन बंद नहीं करता तब तक किसी तरह की वार्ता का सवाल ही नहीं उठता।
प्रवक्ता ने इसके साथ ही पाकिस्तान से यह भी कहा कि सीजफायर का उल्लंघन और सीमा पर तनाव से भी दोनों देशों के रिश्तों पर असर पड़ेगा।
इस दौरान प्रवक्ता ने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की न्यूयॉर्क में संभावित मुलाकात के संबंध में कहा कि यह उस समय की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।
इस दौरान प्रवक्ता ने शरीफ के दोनों देशों के संबंधों को मजबूत बनाने की पेशकश का स्वागत भी किया। उन्होंने कहा कि संबंध मजबूत बनाने के लिए विश्वास बहाली की बारी पाकिस्तान की है। उसे पुंछ हमला मामले में ही नहीं बल्कि मुंबई हमले मामले में भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर विश्वास बहाली की दिशा में पहल करनी चाहिए।
इस दौरान उन्होंने हाफिज सईद को भारत का अपराधी करार दिया और कहा कि सईद को सजा दिलाए बिना भारत चैन से नहीं बैठेगा।