{"_id":"f77ccd786d6a6e24dc094c4c68ee0457","slug":"india-china-trying-to-develop-mechanism-to-prevent-face-offs","type":"story","status":"publish","title_hn":"'एलएसी पर चीनी घुसपैठ की कोशिशें शर्मनाक'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'एलएसी पर चीनी घुसपैठ की कोशिशें शर्मनाक'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2013 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन की लगातार घुसपैठ की कोशिशों से उपजने वाले तनाव को शर्मनाक बताया है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा कि चीन के साथ विवादित सीमाओं पर समस्या बनी हुई है जिन्हें दूर करने के लिए दोनों पक्ष गंभीरता से कार्य कर रहे हैं।
लद्दाख क्षेत्र के एलएसी पर पिछले दो हफ्ते में चीन ने पांच बार घुसपैठ की है और पिछले सात महीने में यह घटना 150 बार हुई है।
पिछले दिनों डेपसांग घाटी के दौलत बेग ओल्डी (डीओबी) में चीनी सेना के 21 दिनों तक भारतीय सीमा में टेंट लगाकर बैठ जाने की घटना को असामान्य बताते हुए एंटनी ने कहा कि इन समस्याओं पर विचार के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधि चीन की राजधानी बीजिंग में जल्द ही मिलेंगे।
शुक्रवार को 14 वें कारगिल विजय दिवस के मौके पर एंटनी ने कहा कि चीन के साथ सीमा में कई विवादित जगहों पर दोनों देशों की सेना गश्त करती हैं। इन्हीं गश्त के दौरान दोनों सेनाएं एक दूसरे के इलाके में चली जाती हैं।
विज्ञापन
एंटनी ने कहा कि जब तक एलएसी के लंबे समय से चले आ रहे विवादों का आखिरी समाधान नहीं निकलता दोनों सेनाओं को व्यावहारिक उपाय निकालने होंगे।
एंटनी के मुताबिक विवादित जगहों पर दोनों सेनाएं जाती हैं और अक्सर घुसपैठ और तनातनी की शर्मनाक घटनाएं हो जाती हैं। लिहाजा ऐसे उपाय किए जा रहे हैं जिससे सीमा पर शांति बनी रहे।
विज्ञापन