फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india celebrating 66th republic day, obama is chief guest.

जब दुनिया बनी भारत की आन-बान-शान की गवाह

Tue, 27 Jan 2015 07:42 AM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 07:42 AM IST
विज्ञापन
india celebrating 66th republic day, obama is chief guest.

देश के 66वें गणतंत्र दिवस का शानदार जश्न राजपथ पर नजर आया। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के ध्वजारोहण के साथ इस राष्ट्रीय पर्व की शुरूआत हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्री, तीनों सेनाओं के प्रमुख इसमें शामिल हुए।

विज्ञापन


उनके साथ-साथ इस बार के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा थे। जो अपनी पत्नी मिशेल ओबामा के साथ इस खास मौके के गवाह बने।

राष्ट्रपति के ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ। इसके बाद परेड की सलामी हुई। परेड कमांडर मेजर जनरल सुब्रतो मित्रा ने इसका नेतृत्व किया।
विज्ञापन

ताकत और संस्कृति की दिखी झलक

india celebrating 66th republic day, obama is chief guest.

इस साल गणतंत्र दिवस परेड की थीम 'नारी शक्ति' रखा गया। जिसमें पहली बार तीनों सेनाओं थल, जल और वायु सेना के महिला सैन्य दस्ते को खास तौर से परेड में शामिल किया गया।

कैप्टन दिव्या ने गणतंत्र दिवस पर पहले महिला दस्ते का नेतृत्व किया। वहीं नौसेना के दस्ते का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कमांडर संध्या चौहान ने किया।

इस बार नेवी की झांकी में महिला ऑफिसर का प्रतीकात्मक बुत्त भी बनाया गया। वहीं वायुसेना की झांकी में मुख्य फोकस 1965 की लड़ाई के 50 साल पूरे होने पर था।

इसके साथ-साथ ब्रह्मोस मिसाइल, T90 टैंक भी राजपथ से गुजरे। इसके बाद विभिन्न राज्यों की झांकियों के जरिए भी देश की आन-बान-शान को पेश किया गया। इसकी शुरूआत कर्नाटक की झांकी से हुई। फिर दूसरे राज्यों की झांकियां निकली।

इस बार पीएम मोदी के बड़े सपने 'मेक इन इंडिया' की झांकी भी राजपथ से गुजरी। वहीं 'स्वच्छ भारत अभियान' को भी राजपथ पर पेश किया गया। जिसमें स्कूली बच्चों ने खास प्रस्तुति दी।


झांकियों के बाद सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मोटरसाइकल पर गजब के करतब दिखाए। सबसे आखिर में शानदार हवाई करतब पेश किया गया। जिसके बाद राजपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह समापन हो गया।

पीएम ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

india celebrating 66th republic day, obama is chief guest.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला सुबह करीब 9.40 बजे अमर जवान ज्योति पर पहुंचा। जहां प्रधानमंत्री ने शहीद जवानों को अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। इस मौके पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।

प्रधानमंत्री के साथ-साथ रक्षा मंत्री मनोहर परिकर समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख भी शामिल हुए और शहीदों को नमन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री करीब 9.50 बजे राजपथ पहुंचे। इसी समय खुद बराक ओबामा भी गणतंत्र दिवस के जश्न का हिस्सा बनने राजपथ पहुंचे।

खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बराक ओबामा का स्वागत किया। ओबामा के साथ उनकी पत्नी मिशेल ओबामा भी मौजूद थी। ओबामा रविवार को ही अपनी पत्नी मिशेल के साथ भारत पहुंचे थे। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति इस खास मौके का गवाह बना।

विज्ञापन

सुरक्षा के थे खास इंतजाम

india celebrating 66th republic day, obama is chief guest.

इससे पहले बारिश के चलते गणतंत्र दिवस के जश्न में थोड़ा खलल जरूर पड़ा। लेकिन लोगों के जोश में कोई कमी नहीं आई। सुबह से ही लोगों का हुजूम राजपथ पर पहुंच गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शिरकत के मद्देनजर सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। भारत की ही नहीं बल्कि अमेरिकी की भी सुरक्षा एजेंसियों की नजरें इस समारोह पर टिकी हुई थी।

66वें गणतंत्र दिवस के शानदार समापन के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली होगी। वहीं राष्ट्रगान के साथ राजपथ पर 'गणतंत्र' के सबसे जश्न का रंगारंग समापन हुआ। इसके बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, मुख्य अतिथि बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह स्थल से रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed