फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India can lead the world in climate change

'जलवायु परिवर्तन पर दुनिया को राह दिखाएगा भारत'

Mon, 06 Apr 2015 11:36 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Apr 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
India can lead the world in climate change

राजधानी के विज्ञान भवन में आयोजित पर्यावरण एवं वन राज्य मंत्रियों के दो दिवसीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वातावरण संरक्षण के मोर्चे पर भारत अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि स्वच्छ ऊर्जा के उत्पादन में भारत को जरूरी नाभिकीय ईंधन नहीं मिल पाता है।

विज्ञापन


मोदी ने कहा, "वातावरण संरक्षण के मसले पर भारत अग्रणी भूमिका निभाने को तैयार है, लेकिन जो लोग हमें पर्यावरण पर बड़ी बड़ी बातें समझाते हैं स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को कहते हैं वो हमें नाभिकीय ईंधन नहीं देते हैं। यह एक दोहरा चरित्र है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यावरण को किस तरह से बचाया जा सकता है उनके तरीकों को लेकर भारत आगे आकर काम करने में सक्षम है। हमें पर्यावरण को बचाने के लिए परंपरागत तरीकों को आजमाने के बारे में सोचना चाहिए, हमारी परंपराओं में इस समस्या का कोई खुशनुमा ईलाज हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण के मसले पर भारत गंभीर

India can lead the world in climate change

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस खराब छवि पर भी स्पष्टीकरण दिया जिसके चलते आमतौर पर कहा जाता है कि पर्यावरण के मसले पर भारत गंभीर नहीं है। मोदी ने कहा कि हमारे देश में ऐसी संस्कृति है जहां पर्यावरण को परमात्मा के बराबर का दर्जा दिया गया है।

मोदी ने कहा कि हम ऐसी परंपराओं में पले बढ़े हैं जहां प्रकृति की पूजा की जाती है और प्रकृति का संरक्षण बहुत अहम माना जाता है। उन्होंने कहा कि इसीलिए हमारे पास कोई अधिकार नहीं है कि हम प्रकृति का दोहन करें।

उन्होंने कहा कि भारत प्रकृति को लेकर सबसे ज्यादा गंभीर मुल्कों में शामिल है और भारत में प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन सबसे कम है। मोदी ने यहां पर ग्रामीण लोगों से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन योजनाओं के जरिए धन कमाने की गुहार भी लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed