फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India can be declared polio-free by 2014

2014 तक पोलियो मुक्त घोषित हो सकता है भारत

Tue, 23 Oct 2012 09:49 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 23 Oct 2012 09:49 PM IST
विज्ञापन
India can be declared polio-free by 2014
पोलियो उन्मूलन में अभूतपूर्व प्रगति के चलते भारत ने अब 2014 तक पोलियो मुक्त देश घोषित होने के लिए कमर कस ली है। इसके लिए सरकार पड़ोसी देशों से इंपोर्ट होने वाले पोलियो वायरस के खात्मे के लिए नियमित टीकाकरण को बढ़ावा दे रहा है।
विज्ञापन


इस साल की शुरुआत में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अपनी पोलियो प्रभावित देशों की लिस्ट से भारत का नाम हटा लिया था। यदि 2014 तक कोई नया मामला सामने नहीं आया तो भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में डिप्टी कमिश्नर डा. अजय खेड़ा ने कहा कि दुनिया के अन्य देशों की तरह ही यहां भी पोलियो वायरस के फिर से उभरने का खतरा बरकरार है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों पाकिस्तान, अफगानिस्तान जैसे पड़ोसी देशों में पोलियो वायरस की मौजूदगी से हमारे लिए खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत पाकिस्तान सीमा से लगते पांच स्थानों जम्मू और कश्मीर में बारामुला, पूंछ, पंजाब में अटारी और वाघा तथा राजस्थान में मुनाबाओ पर नियमित पोलियो उन्मूलन टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed