फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India becomes seventh most valued nation brand

भारत बना दुनिया का सातवां सबसे 'वैल्यूड नेशन ब्रांड'

Mon, 02 Nov 2015 06:33 AM IST
Updated Mon, 02 Nov 2015 06:33 AM IST
विज्ञापन
India becomes seventh most valued nation brand

भारत दुनिया का सातवां सबसे वैल्यूड नेशन ब्रांड बन गया है। ब्रांड फाइनेंस की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार भारत ने अपनी ब्रांड वैल्यू में 32 फीसदी उछाल के साथ एक स्थान की बढ़त ली है। भारत की नेशनल ब्रांड वैल्यू 2.1 बिलियन डॉलर है। रिपोर्ट के अनुसार 19.7 बिलियन डॉलर की वैल्यू के साथ अमेरिका शीर्ष पर है। इस सूची में चीन और जर्मनी क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन


सूची में यूके को चौथा, जापान को पांचवां और फ्रांस को छठा स्थान हासिल हुआ है। हालांकि, भारत और फ्रांस ने अपने पिछले साल की पोजिशन में एक स्थान की बढ़त बनाई है। इसके अतिरिक्त सभी शीर्ष पांच देशों ने अपना स्थान बरकरार रखा है। हालांकि, भारत के नेशन ब्रांड में 32 फीसदी की उछाल सूची में शामिल शीर्ष 20 देशों में सबसे अधिक है। चीन ने अपनी ब्रांड वैल्यू में एक फीसदी की कमी के बावजूद 6.3 बिलियन डॉलर के साथ दूसरा स्थान बरकरार रखा है।

विज्ञापन

अतुलनीय भारत का नारा बुलंद

India becomes seventh most valued nation brand

ब्रांड फाइनेंस ने कहा कि दुनिया के 100 अग्रणी देशों के मजबूती और उनके नेशन ब्रांड को निर्धारित करने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की वैल्यू तय करने में मददगार रॉयल्टी रिलीफ मेकेनिज्म आधारित विधि का प्रयोग किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के ‘अतुलनीय भारत’ के नारे ने अच्छा काम किया है जबकि जर्मनी को फॉक्सवैगन संकट से नुकसान हुआ है।

ब्रिक्स देशों में भारत एकमात्र देश है जिसने अपनी ब्रांड वैल्यू में बढ़ोतरी हासिल की है। जबकि ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका की ब्रांड वैल्यू में कमी आई है। भारत के इस बढ़त की वजह से दुनियाभर के देशों में इसकी धाक बढ़ेगी और विदेशी निवेश के बढ़ने की भी उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed