फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india became the third country to saw porn

पोर्न देखने के मामले में भारत ने बनाया नया रिकार्ड

Thu, 14 Jan 2016 04:23 PM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
india became the third country to saw porn

दुनियाभर में पोर्न देखने वालों में भारतीयों ने तीसरा स्थान हासिल किया है। एक पोर्न वेबसाइट के इस आंकड़े के मुताबिक़ कनाडा को पीछे छोड़ते हुए भारत ने तीसरी जगह पाई है।

विज्ञापन


भारत के लोगों का तीसरा स्थान ऐसे समय में आया है, जब सरकार ने पोर्न साइट्स पर लगाम कसने की कोशिश की है। उधर, दुनियाभर में साल 2015 में चार अरब, 39 करोड़, 24 लाख, 86 हज़ार 580 घंटे पोर्न देखने में ख़र्च हुए।
विज्ञापन


एक पोर्न वेबसाइट के इस आंकड़े के अनुसार दुनिया भर के लोगों ने पोर्न देखने में इतना समय पहले कभी नहीं बिताया था। 'द नेक्स्ट' वेब की इस रिपोर्ट के अनुसार, औसतन दुनिया भर के लोगों ने किसी पोर्न साइट पर जाकर 12 वीडियो देखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्न देखने में पहले नंबर पर है अमेरिका

india became the third country to saw porn

पोर्न देखने वालों में 41 फ़ीसदी के साथ अमरीकी पहले नंबर पर रहे। इस कड़ी में ब्रिटेन दूसरे नंबर और कनाडा को पछाड़ते हुए भारत तीसरे नंबर पर रहा।

फिलीपींस के लोगों ने साल भर में औसतन 12 घंटे से ज़्यादा समय पोर्न देखने में लगाया। क्यूबा के लोगों ने इसके लिए पांच मिनट से कुछ ज़्यादा समय लगाया।

2015 में जो शब्द इस पोर्न वेबसाइट पर सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया गया वह था, लव। मज़ेदार बात यह है कि फोटो शेयरिंग वेबसाइट इंस्टाग्राम पर भी लव शब्द 2015 में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed