फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   india-australia world cup semifinal

सेमीफाइनल में धोनी फिर खेल सकते हैं वही बड़ा दांव?

Thu, 26 Mar 2015 08:18 AM IST
Updated Thu, 26 Mar 2015 08:18 AM IST
विज्ञापन
india-australia world cup semifinal

अक्सर प्रैक्टिस सेशन के दौरान आखिरी में बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतरने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बुधवार को यहां सबसे पहले अभ्यास करने आए और जमकर पसीना भी बहाया।

विज्ञापन


धोनी के इस कदम से ये सवाल सबके मन में उठने लगा है कि क्या धोनी एक बार फिर बड़ा फैसला करते हुए खुद को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर ला सकते हैं? धोनी का ये फैसला कई मायने में बड़ा हो सकता है। धोनी मिडिल ऑर्डर के साथ-साथ अंतिम के ओवरों में भी बखूबी रन बनाते हैं।
विज्ञापन


मैच फिनिशर के रूप में तो उनका कोई तोड़ नही। ऐसे में धोनी का ये फैसला ऑस्ट्रेलिया के गेम प्लान के चक्रव्यूह को तोड़ने में अहम भूमिका निभा सकता उनके अभ्यास करने के बाद विराट कोहली, रैना, धवन सबसे पहले बल्लेबाजी करने उतर गए। उन्होंने नेट पर लगभग 45 मिनट तक बल्लेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सट्टा बाजार में बराबरी पर हैं दोनों टीमें

india-australia world cup semifinal

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच में सटोरिये दोनों ही टीमों को बराबर का भाव दे रहे हैं। बहुत से सटोरिये तो लगातार सात मैच जीतने वाली धोनी ब्रिगेड को मजबूत दावेदार मान रहे हैं।

इनका यह भी मानना है कि सिडनी के मैदान में ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले भारतीय दर्शकों की तादाद ज्यादा होने से भी भारत का पलड़ा भारी है। सट्टेबाज भारत को 55:45 और 60:40 तक के अनुपात से ज्यादा पसंदीदा मान रहे हैं।

फाइनल किसके बीच हो, इसे लेकर कई तरह के भाव हैं। लेकिन फिलहाल ज्यादा सट्टा भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल होने के अनुमान पर ही लग रहा है। सट्टा बाजार का मानना है कि भले ही भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही फाइनल की मजबूत दावेदार हों, लेकिन जीत भारतीय टीम की ही होगी।

जानकारों के मुताबिक दुनिया भर में सेमीफाइनल और फाइनल पर 25 हजार करोड़ का सट्टा लगने का अंदाजा है। अगर भारत फाइनल में गया, तो यह आंकड़ा 50 हजार करोड़ को भी पार कर सकता है।

सोशल मीडिया पर मची धूम

india-australia world cup semifinal

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल मैच शुरू होने के एक दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर इस अहम मुकाबले की धूम शुरू हो गई। बुधवार को ट्विटर पर ‘टीम इंडिया हैश चैंपियन’ का ट्रेंड सबसे ऊपर रहा। वहीं फेसबुक और व्हाट्स एप पर भी इस मैच को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

ट्विटर पर प्रशंसक जहां टीम इंडिया को बधाई दे रहे हैं वहीं कंगारू टीम को ललकार रहे हैं। वहीं कुछ प्रशंसकों ने चुनिंदा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है जिनमें सबसे ऊपर रोहित शर्मा हैं। धवन, कोहली, रैना और शमी भी लोगों की पसंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed