फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India and Russia to make 200 Army Helicopters

Make In India:भारत-रूस मिलकर बनाएंगे 200 सैन्य हेलिकॉप्टर

Mon, 20 Jul 2015 12:33 PM IST
Updated Mon, 20 Jul 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
India and Russia to make 200 Army Helicopters

भारत के सुरक्षा क्षेत्र को धार देने में रूस भी अपना सहयोग प्रदान करेगा। इसके लिए देश में ही रूस के सहयोग से 200 हेलिकॉप्टरों का निर्माण किया जाएगा। यह पहल दोनों देशों के सामरिक संबंधों को मजबूत करने के लिए की जा रही है।

विज्ञापन


‘मेक इन इंडिया’मिशन के तहत हाथ में लिए गए इस प्रोजेक्ट के संबंध में हाल ही में दोनों देशों के बीच करार हुआ है। रूस में भारत के राजदूत पीएस राघवन ने इस करार पर खुशी जताई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रूस और भारत के बीच सदियों से सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग होता आया है और यह सहयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।

सुरक्षा क्षेत्र में दोनों में संबंध फायदेमंद

India and Russia to make 200 Army Helicopters

राघवन ने कहा कि दोनों देशों के बीच तकनीक और लाइसेंसी उत्पाद का स्थानांतरण होना एक बड़ी बात है। सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए भारत अब रूस के अलावा अन्य देशों को भी साथ ले रहा है।

रूस की अनदेखी के प्रश्न पर राघवन ने कहा, ‘हम कुछ चीजें करते हैं, जो रूस से जुड़ी नहीं हैं और सबका ध्यान उस तरफ चला जाता है।

लेकिन सुरक्षा क्षेत्र में रूस के साथ संबंध आज भी जीवंत हैं और कई परियोजनाएं दोनों देशों के सहयोग से चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed