फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India and Pakistan DG level talk will be in Delhi

दिल्ली में होगी भारत-पाक डीजी स्तर की बात

Wed, 09 Sep 2015 01:49 AM IST
Updated Wed, 09 Sep 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
India and Pakistan DG level talk will be in Delhi

भारत और पाकिस्तान से आ रहे भड़काऊ बयानों के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर निगरानी रखने वाली दोनों देशों के अर्धसैनिक बलों के महानिदेशकों की बैठक 10 से 12 सितंबर को दिल्ली में होना तय हो गया है।

विज्ञापन


मंगलवार शाम सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पुष्टि कर दी कि पाकिस्तान रेंजर्स की 16 सदस्यीए टीम बुधवार शाम बाघा बार्डर पार कर भारत में प्रवेश करेगी।

भारत-पाक राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) स्तर की बातचीत विफल रहने के बाद दोनों देश डीजी बीएसएफ/पाक रेंजर्स और मिलिट्री ऑपरेशन महानिदेशक (डीजीएमओ) की बातचीत को सफल बनाने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान रेंजर्स के टीम की अगुवाई उसके डीजी मेजर जनरल उमर फारूख बुरकी कर रहे हैं। बीएसएफ डीजी डी के पाठक और बुरकी के बीच होने वाली बातचीत में बिना उकसावे के फायरिंग और घुसपैठ मुख्य मुद्दा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुस के उफा में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने फैसला किया था कि आईबी पर शांति बहाल रखने और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सीजफायर उल्लंघन व घुसपैठ रोकने के मकसद से डीजी स्तर के अधिकारी मिलेंगे।

डीजी-बीएसएफ/पाक रेंजर्स करेंगे बातचीत

India and Pakistan DG level talk will be in Delhi

इससे पहले आतंकवाद पर बातचीत के लिए एनएसए के बीच भी मुलाकात होनी थी जो असफल रही। सूत्रों के कहना है कि कुछ दिनों से चल रही तनातनी के बाद पाकिस्तान एनएसए स्तर की बातचीत की भरपाई की पेशकश कर रहा है।

इसके लिए इसी महीने के अंतिम सप्ताह में न्यूयार्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा को मौके की तरह देखा जा रहा है। हालांकि अंतिम फैसले लेने से पहले भारत पाकिस्तान के अचानक बदलने वाले पैंतरे को बारीकी से भांप रहा है।

सूत्रों के मुताबिक पाक रेंजर्स की टीम 9 सितंबर की शाम बाघा बार्डर पार कर अमृतसर पहुंचेगी। वहां से रात को वह विमान से दिल्ली पहुंचेंगे।

बीएसएफ सूत्रों ने कहा कि तीन दिनों की बातचीत में आईबी पर शांति बहाल करने संबंधी उपायों पर बातचीत होगी। इसमें स्नाईपर से बीएसएफ जवानों को निशाना बनाने की पाक की करतूतों को भी बीएसएफ उठाएगा। सूत्रों ने बताया कि आईबी पर लश्कर और अन्य आतंकी संगठनों की मौजूदगी को भी एजेंडे में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed