फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   India aims to be in top 5 scientific strengths

शीर्ष 5 वैज्ञानिक शक्तियों में आना भारत का लक्ष्य

Thu, 03 Jan 2013 07:46 PM IST
कोलकाता/एजेंसी
कोलकाता/एजेंसी Updated Thu, 03 Jan 2013 07:46 PM IST
विज्ञापन
India aims to be in top 5 scientific strengths

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विज्ञान के क्षेत्र में अभी तक हासिल उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि भारत का लक्ष्य अब 2020 तक दुनिया की शीर्ष 5 वैज्ञानिक शक्तियों में आने का है। इस मौके पर उन्होंने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और अन्वेषण नीति 2013 का भी विमोचन किया। मनमोहन ने भारतीय विज्ञान कांग्रेस के शताब्दी अधिवेशन में यह बात कही। अधिवेशन पांच दिनों तक चलेगा।

विज्ञापन


मनमोहन ने वंचित और पिछडे़ लोगों की जरूरतों को पूरा करने तथा अमीर-गरीब के बीच की खाई को पाटने के लिए विज्ञान का सहारा लेने का आह्वान किया। उन्होंने इसके लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी नीति सहित जननीतियों में कृषि क्षेत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की जरूरत बताई। उन्होंने कृषि के अलावा ऊर्जा, सुरक्षा, स्वच्छता, साफ पेयजल तथा सस्ती स्वास्थ्य सुविधाओं को भी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शुमार किया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के 65 प्रतिशत लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं, ऐसे में विज्ञान का इस्तेमाल कर कृषि क्षेत्र में उत्पादकता बढ़ाने की जरूरत है। पीएम ने यूरोपियन सेंटर फॉर न्यूक्लियर रिसर्च (सीईआरएन) में हिग्स बोसोन कण की खोज जैसे अंतरराष्ट्रीय अनुसंधानों में भारत के प्रतिनिधित्व का भी जिक्र किया। उन्होंने इसे बढ़ावा देने की बात भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवेशन का उद्घाटन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने किया। इस दौरान विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री एस जयपाल रेड्डी, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल एम के नारायणन और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थे।
 
पीएम के साथ ममता ने साझा किया मंच
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भले ही प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ रिश्ते तल्ख रहे हैं, लेकिन वैचारिक मतभेदों के बावजूद बृहस्पतिवार को दोनों एक ही मंच पर नजर आए। भारतीय विज्ञान कांग्रेस के अधिवेशन में दोनों आसपास तो बैठे ही, आपस में बात करते हुए कई बार मुस्कुराते भी देखे गए।


पिछले साल सितंबर के बाद यह पहला मौका था जब दोनों साथ नजर आए। अपने भाषण में ममता ने पीएम से अपील करते हुए कहा कि कृपया बंगाल की ओर भी ध्यान दीजिए। अगर बंगाल का विकास होगा तभी भारत का विकास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed