भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन का आगाज करेंगे पीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन का आगाज सोमवार से हो रहा है। इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
सम्मेलन में शिरकत करने के लिए 54 अफ्रीकी देशों के प्रमुखों और प्रतिनिधी भारत पहुंच रहे हैं। इनके लिए राजधानी के नौ पांच सितारा होटल बुक करने के साथ सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
30 अक्टूबर तक चलने वाले इस सम्मेलन में सुरक्षा के लिए हजारों सीसीटीवी कैमरों के साथ हवाई निगरानी के लिए दो हेलीकॉप्टरों का भी इंतजाम किया गया है।
सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी 28 और 29 अक्टूबर को अफ्रीकी देशों के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। मन की बात कार्यक्रम के दौरान भी प्रधानमंत्री ने इस शिखर सम्मेलन की चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि इबोला के कारण बीते साल भारत ने इस सम्मेलन को टाल दिया था।
सम्मेलन से बढ़ेगी नजदीकियां
विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि रविवार देर शाम तक 54 अफ्रीकी देशों में से 24 के शासनाध्यक्ष दिल्ली पहुंच गए थे। चूंकि द्विपक्षीय वार्ता का दौर बुधवार से शुरू होगा, इसलिए शासनाध्यक्षों के आने का सिलसिला मंगलवार तक जारी रहेगा।
प्रधानमंत्री ने इस सम्मेलन को दिवाली से भी बड़ा उत्सव बताते हुए कहा कि इसके जरिये भारत और अफ्रीकी देशों की नजदीकियां बढ़ेगी। पौराणिक काल में अफ्रीका और भारत की सीमा एक होने की याद दिलाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस सम्मेलन से प्राचीन रिश्ते की डोर को और मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस समय अफ्रीकी देशों के 25000 छात्र भारत में छात्रवृत्ति की सहायता से अध्ययन कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने मेमोरी ऑफ महात्मा ट्रेन के 29 अक्टूबर को दिल्ली पहुंचने की भी जानकारी दी।